विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं वो खास पल कभी नहीं भूल सकता,' रोहित शर्मा ने सुनाए राहुल द्रविड़ से जुड़े अनसुने किस्से

Published: Fri, 09 May 2025 10:46 PM (IST)

रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को लेकर कई खुलासे किए हैं। रोहित ने द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ के साथ बिताए हुए यादगार पलों का किया खुलासा। फाइल फोटो
रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ के साथ बिताए हुए यादगार पलों का किया खुलासा। फाइल फोटो

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ की तारीफ की
  2. सुनाए अनसुने किस्से
  3. द्रविड़ की ही कोचिंग में भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा ने पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के साथ बिताए गए तीन साल के कार्यकाल पर खुलकर बातचीत की। रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ से अपनी वनडे कैप हासिल करने के पल को याद करते हुए हिटमैन ने कहा कि वह अपने जीवन में कभी भी वो खास पल नहीं भूल सकते हैं।

याद हो कि राहुल द्रविड़ की ही कोचिंग में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। साथ ही साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। रोहित ने द्रविड़ के निर्देशन पर खुलकर बात की। विमल कुमार के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए रोहित कई यादगार लम्हों का खुलासा किया।

'मैं वो पल कभी नहीं भूलूंगा'

रोहित ने बातचीत में कहा, 'मैं राहुल भाई के बारे में हर बात जानता हूं। हमने तीन साल साथ-साथ काम किया है। वह मेरे लिए बहुत ही स्पेशल हैं। जब मैंने आयरलैंड में अपना डेब्यू किया तो उन्होंने ही मुझे मेरी पहली वनडे कैप प्रदान की थी। वह कप्तान थे। इसलिए मैं अपने जीवन में कभी भी वो खास पल नहीं भूल सकता।

रोहित ने आगे कहा, तीन साल काम करने के बाद मैं समझ सका कि किस तरह के इंसान हैं। जब वह खेलते थे, तो हमारे बीच ज्यादा बात नहीं होती थी, क्योंकि उनका पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर था। कोचिंग के दौरान मेरे पास उनकी सोचने की प्रक्रिया को समझने का मौका था।

'यह तुम्हारी टीम है'

शर्मा ने कहा, राहुल भाई से यह समर्थन मुझे मिला। उन्होंने कहा कि तुम समझदार और परिपक्व हो और अच्छी तरह जानते हो कि क्या कर रहे हो। मुझे तुम्हारे खेल में भरोसा है, जो भी तुम कर रहे हो, मैं समझता हूं कि तुम क्यों ऐसा कर रहे हो। राहुल भाई ने मुझे पूरी छूट दी थी कहा कि यह तुम्हारी टीम है, जैसा चाहे वैसा चलाओ।

टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

बता दें कि रोहित शर्मा ने कुछ ही दिन पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रोहित शर्मा ने संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, रोहित यह भी कहा कि वह वनडे में देश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।

यह भी पढे़ं- IPL 2025 हुआ स्थागित, मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आए हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा

यह भी पढ़ें- 'मात्र 10.9 की औसत', Rohit Sharma के टेस्‍ट संन्‍यास पर संजय मांजरेकर ने की कड़ी आलोचना; जानें क्‍या कह दिया?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।