Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhoni के चक्रव्यूह में उलझकर रह गए Rohit Sharma, 5 ओवर के बीच तय हुई मुंबई की हार; हिटमैन को इतना बेबस कभी नहीं देखा!

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 07:31 PM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से पटखनी दी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 206 रन लगाए। एमए ...और पढ़ें

    Rohit Sharma: पांच ओवरों के बीच मुंबई के हाथ से फिसला मैच।
    Rohit Sharma: पांच ओवरों के बीच मुंबई के हाथ से फिसला मैच।

    HighLights

    1. चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से दी मात
    2. पांच ओवरों के बीच मुंबई के हाथ से फिसली जीत
    3. धोनी के चक्रव्यूह में उलझकर रह गए रोहित

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बल्ले से खूब रंग जमाया और 12 साल बाद आईपीएल में शतकीय पारी खेली। हिटमैन का यह शतक भी पांच बार की चैंपियन टीम के काम नहीं आ सका। हालांकि, मुंबई की टीम 13 से 18 ओवर के बीच में असल मायनों में मैच हारी। इन पांच ओवरों में चेन्नई ने ऐसा चक्रव्यूह रचा, जिसमें रोहित शर्मा उलझकर रह गए।

    पांच ओवर के बीच तय हुई मुंबई की हार

    दरअसल, अगर आप रोहित शर्मा का स्कोर कार्ड में देखेंगे, तो उन्होंने 63 गेंदों पर 105 रन की धांसू पारी खेली। इस दौरान हिटमैन ने 11 चौके और पांच छक्के भी जमाए। हालांकि, कहानी जैसी दिख रही है वैसी है नहीं। 13 से लेकर 18 ओवर के बीच में रोहित के बल्ले पर चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने एकदम से अंकुश लगा दिया।

    यह भी पढ़ें- 'ईडन गार्डन्स में जीतना सबसे बेस्ट...' KKR की धांसू जीत पर वायरल हुआ Ananya Pandey का पोस्ट, सुहाना खान के कमेंट ने लूटी महफिल

    इन पांच ओवरों के बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने 14 गेंदें खेलीं और चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान रोहित सिर्फ 14 रन ही बना सके। हिटमैन के बल्ले से इन पांच ओवरों के बीच में सिर्फ एक चौका निकला। यानी मुंबई की हार इन्हीं पांच ओवरों में तय हुई।

    12 साल बाद जमाया शतक

    रोहित शर्मा ने आईपीएल में 12 साल बाद शतक जमाया। पारी का आगाज करने उतरे रोहित मुंबई की ओर से एक छोर संभालकर खड़े रहे। हिटमैन ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जमाए। रोहित ने पहले विकेट के लिए ईशान किशन के साथ मिलकर 70 रन की साझेदारी जमाई। रोहित इसके बाद एक छोर संभालकर खड़े रहे, पर उनको बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिल सका।

    खबरें और भी