विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohit Sharma ने की फील्डिंग की सजावट, कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया, Video पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्‍शंस

Published: Thu, 28 Mar 2024 02:56 PM (IST)

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री लाइन पर दौड़ाया। ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा ने बाउंड्री लाइन पर भेजा
हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा ने बाउंड्री लाइन पर भेजा

HighLights

  1. सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया
  2. रोहित शर्मा ने कुछ समय कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी निभाई और हार्दिक पांड्या को बाउंड्री लाइन पर भेजा
  3. हार्दिक पांड्या की ऐसी हालत देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2024 का आठवां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला गया। यह मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिए यादगार बन गया।

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी। तब एक ऐसा दृश्‍य देखने को मिला, जिस पर खूब मीम्‍स बने और मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या का काफी मजाक भी बना। दरअसल, हैदराबाद के बल्‍लेबाज आक्रामक रूप से बैटिंग कर रहे थे, तब कुछ समय के लिए रोहित शर्मा ने फील्डिंग की सजावट करना शुरू की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर तैनात कर दिया।

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इस दृश्‍य को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्दिक पांड्या की जमकर खिल्‍ली उड़ाई। ऐसा इसलिए क्‍योंकि हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के पहले मैच में रोहित शर्मा को बाउंड्री पर भेजा था। तब हार्दिक पांड्या के भाव देखकर रोहित फैंस नाखुश हुए थे। हैदराबाद के खिलाफ जब रोहित ने हार्दिक को बाउंड्री पर भेजा तो फिर एक से बढ़कर एक मजेदार रिएक्‍शंस देखने को मिले।

मुंबई की लगातार दूसरी हार

मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा आईपीएल अब तक अच्‍छा नहीं रहा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई को बुधवार को लगातार दूसरी शिकस्‍त सहनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 246 रन बना सकी। मुंबई को अपना तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ खेलना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।