यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
6155 दिन का सूखा RCB ने किया खत्म, चेपॉक में नहीं चला ऋतु का राज; घर पर चेन्नई की सबसे बड़ी हार
आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हराया। चेन्नई के घरेलू मैदान चेपॉक में खेले गए ...और पढ़ें

HighLights
- आरसीबी ने 50 रन से जीता मैच
- चेपॉक में आरसीबी की दूसरी जीत
- 18वें सीजन में बेंगलुरु की दूसरी जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से शिकस्त दी। चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। इसके साथ ही आरसीबी ने 6155 दिन का सूखा खत्म किया।
17 साल बाद चेपॉक में जीत
आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई को उनके घरेलू मैदान चेपॉक में हराया है। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इसके बाद से जब भी चेपॉक में दोनों टीम टकराई थीं, बाजी चेन्नई ने मारी थी। 2008 में आरसीबी ने चेन्नई को 14 रन से हराया था। ऐसे में बेंगलुरु के खिलाफ घर पर चेन्नई की सबसे बड़ी हार भी है। 2008 के बाद चेपॉक में दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए।
चेपॉक में चेन्नई बनाम बेंगलुरु
- IPL 2008: बेंगलुरु 14 रन से जीत।
- IPL 2010: चेन्नई 5 विकेट से जीता।
- IPL 2011: चेन्नई 21 रन से जीता।
- IPL 2011: चेन्नई 58 रन से फाइनल जीता।
- IPL 2012: चेन्नई 5 विकेट से जीता।
- IPL 2013: चेन्नई 4 विकेट से जीता।
- IPL 2015: चेन्नई 24 रन से जीता।
- IPL 2019: चेन्नई 7 विकेट से जीता।
- IPL 2024: चेन्नई 6 विकेट से जीता।
- IPL 2025: बेंगलुरु 50 रन से जीता।
मुकाबले का हाल
मुकाबले पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने सधी हुई शुरुआत दी और 45 रन जोड़े। सॉल्ट ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 27 रन निकले। विराट कोहली ने 30 गेंदों पर 31 रन की धीमी पारी खेली। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों पर 51 रन ठोके। क्रुणाल पांड्या का खाता तक नहीं खुला। टिम डेविड 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
धोनी ने बनाए 30 रन
जवाब में चेन्नई की शुरुआत खराब रही और टीम ने 8 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। राहुल त्रिपाठी ने 5 रन बनाए तो कप्तान ऋतुराज का खाता तक नहीं खुला। रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन ठोक दिए। रवींद्र जडेजा 25, शिवम दबे 19, सैम करन 8 और दीपक हुड्डा 4 रन ही बना सके।
आईपीएल में CSK की सबसे बड़ी हार
- 60 रन बनाम मुंबई, वानखेड़े, 2013
- 54 रन बनाम पंजाब किंग्स, ब्रेबोर्न, 2022
- 50 रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई, 2025*
- 46 रन बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई, 2019
- 44 रन बनाम पंजाब किंग्स, कटक, 2014
- 44 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई, 2020
ये भी पढ़ें: CSK vs RCB: जो कोहली-कुंबले नहीं कर सके रजत पाटीदार ने किया वो काम, 17 साल बाद चेन्नई के गढ़ में जीती आरसीबी

