Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RR vs GT: Shubman Gill ने बल्ले से मचाया धमाल, Kohli का तोड़ा रिकॉर्ड; यह कमाल करने वाले बने सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 11:36 PM (IST)

    शुभमन गिल आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने 26 साल और 186 दिन की उम्र में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड बन ...और पढ़ें

    शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड।
    शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान के खिलाफ 35 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ा। इसी मैच में शुभमन गिल ने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। शुभमन गिल आईपीएल में 3000 रन पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। गिल ने केवल 94 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।

    इसके अलावा शुभमन गिल आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने 26 साल और 186 दिन की उम्र में 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन गिल ने 24 साल और 215 दिन की उम्र में यह कमाल कर दिया।

    दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज

    इसके अतिरिक्त, गिल आईपीएल में 3000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए, केएल राहुल ने इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। केएल राहुल ने 80 पारियों में यह कमाल किया था।

    यह भी पढ़ें- RR vs GT: Sanju Samson ने कप्तान के रूप में जड़ी फिफ्टी, Yuzvendra Chahal के नाम भी दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

    आईपीएल में 3000 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

    • 24 वर्ष 215 - शुभमान गिल*
    • 26 वर्ष 186 दिन - विराट कोहली
    • 26 वर्ष 320 दिन - संजू सैमसन
    • 27 वर्ष 161 दिन - सुरेश रैना
    • 27 वर्ष 343 दिन - रोहित शर्मा

    क्रिस गेल हैं टॉप पर

    इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। गेल ने 75 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। केएल राहुल 80 पारी जोस बटलर, शुभमन गिल और फाफ डु प्लेसिस ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 94 पारियां ली हैं। वहीं, गिल ने टी20 में 4000 रन भी पूरे कर लिए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने नाबाद 89 रन की पारी खेली थी।

    खबरें और भी

    बता दें कि राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बोर्ड पर लगाए। संजू सैमसन और रियान पराग ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने 44 गेंद पर 77 रन की पारी खेली।

    यह भी पढे़ं- 'मैं उसे चुनूंगा...' इस भारतीय खिलाड़ी को इयोन मोर्गन ने बताया टी20 वर्ल्ड कप का एक्स फैक्टर, विराट को लेकर कही यह बड़ी बात