Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद साई सुदर्शन का आया पहला रिएक्शन, कहा- ये तो अभी शुरुआत है

    Updated: Sat, 24 May 2025 08:57 PM (IST)

    आईपीएल में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने वाले साई सुदर्शन को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में चुना गया है। किसी भी खिलाड़ी के ...और पढ़ें

    साई सुदर्शन को पहली बार मिली टेस्ट टीम में जगह
    साई सुदर्शन को पहली बार मिली टेस्ट टीम में जगह

    HighLights

    1. इंग्लैंड दौरे पर भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे साई सुदर्शन
    2. सुदर्शन को पहली बार मिली भारत की टेस्ट टीम में जगह
    3. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन का मिला ईनाम

    नई दिल्ली, पीटीआई: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किए गए युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शनिवार को इस मौके को अविश्वसनीय करार देते हुए कहा कि यह तो महज शुरुआत है और उनकी कहानी में अभी बहुत कुछ बाकी है।

    सुदर्शन को घरेलू क्रिकेट, मौजूदा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन और उनकी तकनीक निपुर्णता के आधार पर भारतीय टीम में जगह दी गई। उनकी तकनीकी समझ इंग्लैंड में मददगार साबित हो सकती है। टीम में चयन की खबर मिलने पर सुदर्शन ने कहा कि मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के लिए देश के लिए खेलना ही बहुत बड़े सम्मान की बात है।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: 'कोहली-रोहित की कमी पूरा करना मुश्किल,' चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी मानी बात

    अविश्वसनीय एहसास

    सुदर्शन ने कहा कि ये उनके लिए खास पल है। उन्होंने कहा, "यह बहुत शानदार, विशेष और अविश्वसनीय अहसास है। कोई भी खिलाड़ी जो क्रिकेट खेलना शुरू करता है, वह टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है जो उसका अंतिम लक्ष्य होता है।"

    सुदर्शन ने इस मुकाम तक पहुंचने में अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के योगदान को याद करते हुए कहा कि मुझे पता है कि मेरे माता-पिता आज खुश होंगे। मैंने अपने माता-पिता और भाई के साथ 'फेसटाइम' पर बात की। मैं इसके लिए बहुत खुश हूं। कुछ पारिवारिक मित्रों और करीबी दोस्तों से भी बात की, वे बहुत खुश थे और मैं उनके चेहरों पर यह देख सकता था। उन्होंने कहा कि यह तो महज शुरूआत है। मुझे लगता है कि कहानी में और भी बहुत कुछ जोड़ना बाकी है।

    खबरें और भी

    विराट कोहली की लेगें जगह?

    सुदर्शन आईपीएल में ओपनिंग करते हैं, लेकिन टेस्ट टीम में उन्हें हाल ही में खेल के लंबे प्रारूप से संन्यास लेने वाले विराट कोहली के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। जहां तक ओपनिंग की बात है तो इसके लिए टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और अभिमन्यू ईश्वरन हैं। तीसरे नंबर पर नए कप्तान शुभमन गिल खेलते हैं। चौथे नंबर पर सुदर्शन को देखा जा सकता है। या फिर वह नंबर-3 पर खेल सकते हैं और गिल नंबर-4 पर।

    यह भी पढ़ें- Karun Nair का सेलेक्‍शन, Sarfaraz Khan को नजरअंदाज करने का कारण? अजीत अगरकर ने बेबाकी से दिया जवाब