Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नालायक हो-निकम्मे हो', पाकिस्तानी क्रिकेटर के फिर बिगड़े बोल, भारतीय सेना को ठहराया पहलगाम हमले का जिम्‍मेदार

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 06:01 PM (IST)

    पहलगाम में हुए आंतकी हमले की लगातार आलोचना हो रही है। भारत सरकार भी एक्‍शन मोड में है। भारतीय क्रिकेटर भी पाकिस्‍तान की इस नापाक हरकत की निंदा कर रहे ...और पढ़ें

    अफरीदी ने हमले में पाकिस्तान के होने का सबूत मांगा। इमेज- एक्‍स
    अफरीदी ने हमले में पाकिस्तान के होने का सबूत मांगा। इमेज- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आंतकी हमले की लगातार आलोचना हो रही है। हमले के बाद भारत सरकार भी एक्‍शन मोड में आ चुकी है। भारतीय क्रिकेटर भी पाकिस्‍तान की इस नापाक हरकत की लगातार निंदा कर रहे हैं। इस बीच पूर्व पाकिस्‍तान क्रिकेटर ने बेतुका बयान दिया है। उन्‍होंने भारतीय सेना पर ही सवाल उठा दिए हैं।

    26 लोगों को मौत के घाट उतारा गया था

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराया है। मंगलवार को हुए इस हमले में आतंकियों ने 26 लोगों को गोली मार दी थी। इनमें से ज्‍यादातर पर्यटक थे। अफरीदी ने हमले में पाकिस्तान के होने का सबूत भी मांगा है। साथ ही घटना की मीडिया कवरेज पर निशाना साधा।

    नालायक हो, निकम्मे हो ना तुम

    अफरीदी ने समा टीवी पर कहा, " भारत में पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान ने किया है। तुम लोगों की 8 लाख की फौज है कश्मीर में और ये हो गया। इसका मतलब नालायक हो, निकम्मे हो ना तुम, लोगों की सुरक्षा दे नहीं सके।" अफरीदी ने आतंकी हमले की कवरेज के लिए भारतीय मीडिया की भी आलोचना की।

    उन्‍होंने कहा, "हैरत होती है कि हमले एक घंटे के बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया। खुदा के लिए हर कुछ को बॉलीवुड मत बनाओ। मैं हैरान था हो गया, असल में वे जिस तरह से बात कर रहे थे, मैं उसका आनंद ले रहा था। मैं कह रहा था देखो इनकी सोच, ये अपने आप को पढ़े लिखे लोग कहते हैं।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by SAMAA TV (@samaatv)

    ये भी पढ़ें: 'सबूत दो पाकिस्तान ने किया...', शाहिद अफरीदी ने की शर्मनाक हरकत, पहलगाम हमले पर दिया खून खौलाने वाला बयान

    अफरीदी ने कर दी सबूत की मांग

    अफरीदी ने किसी भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम लिए बिना उन पर बिना किसी सबूत के पाकिस्तान को दोषी ठहराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "दो क्रिकेटर जो भारत से इतने क्रिकेट खेले हुए हैं। राजदूत रह चुके हैं, टॉप क्रिकेटर रह चुके हैं, उन्‍होंने सीधे पाकिस्तान पर आरोप लगाया। भाई क्यों पाकिस्तान? कोई सबूत ही दिखा दो यार।" इससे पहले कई भारतीय क्रिकेटर इस हमले की निंदा कर चुके हैं। 

    ये भी पढ़ें: 'हम कौन-सा मर रहे हैं', पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की बदतमीजी, सौरव गांगुली के बयान पर दिखाई अकड़