Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shamar Joseph: IPL डेब्यू को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे शेमार जोसेफ, फेंका लीग के इतिहास का सबसे लंबा ओवर; नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 06:32 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के 28वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर शेमार जोसेफ का आईपीएल डेब्यू ...और पढ़ें

    Shamar Joseph: शेमार जोसेफ का शर्मनाक आईपीएल डेब्यू।
    Shamar Joseph: शेमार जोसेफ का शर्मनाक आईपीएल डेब्यू।

    HighLights

    1. शेमार जोसेफ का हुआ शर्मनाक आईपीएल डेब्यू
    2. पहले ही ओवर में शेमार ने दिल खोलकर लुटाए रन
    3. लखनऊ ने केकेआर के सामने रखा है 162 रन का लक्ष्य

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीShamar Joseph IPL Debut: इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू मुकाबले में ही गेंदबाजी से सनसनी फैलाने वाले शेमार जोसेफ का आईपीएल में आगाज बेहद शर्मनाक हुआ है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहला ओवर पूरा करने के लिए शेमार ने 10 गेंदें फेंकीं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कैरेबियाई गेंदबाज की पहले ही ओवर में जमकर धुनाई भी हुई।

    शेमार का शर्मनाक डेब्यू

    लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने शेमार जोसेफ को पारी का पहला ओवर डालने की जिम्मेदारी सौंपी। जोसेफ ने पहली दो गेंदें बढ़िया भी फेंकीं, लेकिन तीसरी बॉल पर सुनील नरेन ने चौका जड़ते ही उनकी लय बिगाड़ दी। हालांकि, कैरेबियाई गेंदबाज ने अगली दो गेंदों पर वापसी की और चौथी और पांचवीं गेंद पर कुल 3 रन खर्च किए। ओवर की आखिरी गेंद पर शेमार ने आईपीएल में अपना पहला विकेट ले ही लिया था, लेकिन यश ठाकुर ने कैच टपका दिया। इसके बाद जोसेफ के हाथ से निकली यह गेंद नो-बॉल भी निकली।

    यह भी पढ़ेंKKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में छा गए KL Rahul, T20 के एक और बड़े रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा; Dhoni-Rohit के खास क्लब में हुए शामिल

    10 गेंदों में पूरा किया ओवर

    बस यहीं से शेमार दबाव में बिखर गए। उन्होंने अगली बॉल वाइड फेंकी। इसके बाद जोसेफ ने फिर से वाइड डाली और खराब लाइन एंड लेंथ के कारण केकेआर को चार रन भी मुफ्त में दे दिए। शेमार ने फिर से नो बॉल फेंकी। आखिरकार लखनऊ के गेंदबाज के हाथ से ओवर की लास्ट बॉल लीगल निकली, जिस पर फिल सॉल्ट ने छक्का जड़ा दिया। इस तरह शेमार ने आईपीएल में अपना पहला ओवर 10 गेंद डालकर पूरा किया और 22 रन लुटा डाले। शेमार ने आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

    पूरन-राहुल ने खेली दमदार पारी

    टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 161 रन लगाए हैं। टीम की ओर से निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 45 रन की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, कप्तान केएल राहुल ने 39 रन का योगदान दिया।

    खबरें और भी