विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT Vs SRH: Shubman Gill ने Abhishek Sharma को मारी लात! VIDEO ने मचाई तबाही; जानें क्या है पूरा मामला

Updated: Sat, 03 May 2025 10:18 AM (IST)

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में सुर्खियों में रहे। उन्होंने मैच में बल्ले से 76 रन की पारी खेली। मैच के ...और पढ़ें

Shubman Gill ने Abhishek Sharma को मारी लात!
Shubman Gill ने Abhishek Sharma को मारी लात!

HighLights

  1. GT vs SRH: गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से हराया
  2. GT vs SRH मैच के दौरान दो बार अंपायर से बहस करते दिखे शुभमन गिल
  3. GT vs SRH: शुभमन गिल ने अंपायर से बहस के बाद अभिषेक को मारी लात?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill Statement: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। गुजरात ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर मौजूदा सीजन में अपनी 7वीं जीत दर्ज की।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद को जीत के लिए 225 रन का टारगेट मिला था, लेकिन 20 ओवर में 6 विकेट पर टीम 186 रन ही बना सकी। इस मैच में अंपायर्स के फैसले पर विवाद देखने को मिला, जहां गुजरात के कप्तान शुभमन गिल बीच मैदान अंपायर से बहस करते हुए नजर आए।

Abhishek Sharma को मारी लात!

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस (SRH Vs GT) के बीच खेले गए मैच में दो मौकों पर शुभमन गिल (Shubman Gill Fight With Umpire) ने अंपायर से बहस की। पहली बार खुद जब वह रन आउट हुए। 76 रन के निजी स्कोर पर थर्ड अंपायर ने उन्हें रन आउट दिया और वह इस सीजन के अपने पहले शतक से चूकने के कारण अपना आपा खो बैठे।

वहीं दूसरी बार 14वें ओवर में उन्होंने अंपायर से बहस की। अभिषेक के खिलाफ थर्ड अंपायर के फैसले को लेकर गिल नाराज नजर आए और अंपायर से बहस करने लगे। इस दौरान गिल को गुस्से में देख अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) खुद बीच में आए और उन्हें शांत कराने लगे।

इस बीच अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गिल अंपायर से बहस करने के बाद बीच मैदान अभिषेक शर्मा को लात मारते दिखे। हालांकि, ये दो दोस्तों के बीच मस्ती और प्यार भले पल हैं।

यह भी पढ़ें: GT vs SRH: Shubman Gill ने अंपायर से हुई बहस पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बीच मैदान खो बैठे थे अपना आपा

बता दें कि दोनों अंडर 19 विश्व कप में भारत के लिए एक साथ खेल चुके हैं और दोनों डॉमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब के लिए क्रिकेट खेलते हैँ। के बाद उन्होंने अभिषेक को लात भी मारी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

IPL Points Table का ताजा हाल

सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2025 प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। गुजरात की टीम ने अब तक 10 मैच खेलते हुए 7 में जीत, जबकि तीन मैच में हार का सामना किया। वहीं, 10 में से 7 मैच गंवाने के बाद हैदराबाद की टीम 9वें पायदान पर है। टॉप पर मुंबई की टीम 11 में से 7 मैच जीतने के बाद 14 अंक के साथ मौजूद है। आरसीबी की टीम तीसरे स्थान पर 14 अंक के साथ ही मौजूद है।