यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, 40 गेंद पर जड़ी आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी
अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अपना शतक जड़ दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने 41 गेंद पर 11 चौके और 6 छक्कों की मदद स ...और पढ़ें

HighLights
- अभिषेक शर्मा ने जड़ा आईपीएल करियर का पहला शतक
- 19 गेंद पर जड़ी फिप्टी
- हेड के साथ पहले विकेट के लिए की 171 रन की साझेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अपना शतक जड़ दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने 41 गेंद पर 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। अभिषेक ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की। इस मैच में अभिषेक को दो जीवनदान मिला।
आईपीएल 2025 के 27वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हो रहा। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 82 रन की पारी खेली। 246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की पारी को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दी। दोनों पहले पांच ओवर में 76 रन जोड़े।
अभिषेक को मिले दो जीवनदान
अभिषेक शर्मा को 3.4 ओवर में जीवनदान मिला, जब यश ठाकुर की गेंद पर वह कैच आउट हो गए थे लेकिन, थर्ड अंपायर ने नो-बॉल करार दी। क्योंकि यश ठाकुर का पैर क्रीज के बाहर था। इसके बाद युजवेंद्र चहल ने कैच छोड़ दिया। इसके बाद तो अभिषेक का बल्ला नहीं रुका। अभिषेक ने 19 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना पचासा पूरा किया।
हैदराबाद के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक
इसके बाद तो अभिषेक और बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हैदराबाद में चौके और छक्कों की बाढ़ सी ला दी और 40 गेंद पर 11 चौके और छक्कों की मदद से अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा। यह हैदराबाद की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक रहा। ट्रेविस हेड ने हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक जड़ा है। हेड ने 39 गेंद पर यह कमाल किया है।
खबरें और भी
आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
- 30 - क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
- 37 - यूसुफ पठान (आरआर) बनाम एमआई, मुंबई बीएस, 2010
- 38 - डेविड मिलर (केएक्सआईपी) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013
- 39 - ट्रैविस हेड (एसआरएच) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2024
- 39 - प्रियांश आर्य (पीबीकेएस) बनाम सीएसके, मुल्लापुर, 2025
- 40 - अभिषेक शर्मा (एसआरएच) बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025*
बता दें कि अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। आउट होने से पहले अभिषेक शर्मा ने 54 गेंद पर 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 141 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने अपना शतक हैदराबाद के फैंस को समर्पित किया। आईपीएल में यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर रहा।
आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 175* - क्रिस गेल (RCB) बनाम PWI, 2013
- 158* - बी मैकुलम (KKR) बनाम RCB, 2008
- 141 - अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम PBKS, 2025*
- 140* - क्विंटन डी कॉक (LSG) बनाम KKR, 2022
- 133* - एबी डिविलियर्स (RCB) बनाम MI, 2015
यह भी पढे़ं- IPL में श्रीलंका के नए मलिंगा की एंट्री, पैट कमिंस ने जताया भरोसा; डेब्यू मैच में छा गया गेंदबाज