Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SRH vs RCB: हैदराबाद में आया Rajat Patidar का तूफान, एबी डी विलियर्स का तोड़ा रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले बने दूसरे आरसीबी खिलाड़ी

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 09:23 PM (IST)

    रजत पाटीदार आरसीबी की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे संयुक्त खिलाड़ी बने। क्रिस गेल ने आरसीबी की तरफ से 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। वहीं दूस ...और पढ़ें

    Rajat Patidar ने आरसीबी के लिए जड़ा तूफानी अर्धशतक। फोटो- सोशल मीडिया।
    Rajat Patidar ने आरसीबी के लिए जड़ा तूफानी अर्धशतक। फोटो- सोशल मीडिया।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फाफ डुप्लेसिस के आउट होने के बाद रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पाटीदार इन मैच में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया।

    दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 गेंद पर तूफानी अर्धशतक जड़ा। अपनी पारी के दौरान पाटीदार ने दो चौके और पांच गगनचुंबी सिक्स लगाए।

    19 गेंद पर ठोका अर्धशतक

    इस तूफानी पारी की बदौलत रजत पाटीदार आरसीबी की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे संयुक्त खिलाड़ी बने। क्रिस गेल ने आरसीबी की तरफ से 17 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है। वहीं, दूसरे नंबर पर रॉबिन उथप्पा का नाम दर्ज है। उथप्पा ने आरसीबी के लिए 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है।

    यह भी पढे़ं- SRH vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रचा इतिहास, IPL में यह कमाल करने वाली बनी दूसरी टीम

    आईपीएल में आरसीबी के लिए गेंदों का सामना करके सबसे तेज 50 रन

    • 17 क्रिस बनाम पीडब्ल्यूआई बेंगलुरु 2013
    • 19 रॉबिन उथप्पा बनाम पीके बेंगलुरु 2010
    • 19 रजत पाटीदार बनाम एसआरएच हैदराबाद 2024 *
    • 21 एबी डी विलियर्स बनाम आरआर जयपुर 2012
    • 21 रजत पाटीदार बनाम केकेआर कोलकाता 2024

    मयंक के ओवर में जड़े चार लगातार सिक्स

    पाटीदार ने आउट होने से पहले 20 गेंद पर 50 रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी के दौरान रजत पाटीदार ने मयंक मारकंडे के ओवर में चार सिक्स लगातार जड़े। 11वें ओवर में रजत पाटीदार ने 25 रन बनाए थे। वहीं, इस ओवर में कुल 27 रन बने थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SRH vs RCB: Virat Kohli के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, IPL में यह कमाल करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी