यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MI vs CSK: आयुष-मान भव! सूर्यकुमार यादव को भी थपथपानी पड़ी पीठ, महात्रे ने तूफानी पारी से IPL में मचाई खलबली
वानखेड़े में लोकल ब्वॉय आयुष महात्रे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली। 17 साल के महात्रे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू करके अपन ...और पढ़ें

HighLights
- वानखेड़े में आयुष महात्रे ने खेली तूफानी पारी
- चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किया आईपीएल डेब्यू
- 15 गेंद पर बनाए 32 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 17 साल के आयुष महात्रे ने आईपीएल डेब्यू करते हुए तहलका मचा दिया है। आयुष ने तूफानी पारी खेलकर आईपीएल में अपने नाम का बिगुल बजा दिया है। महात्रे की पारी देख भारतीय टी20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी सराहना की और उनकी पीठ थपथपाई।
आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, चेन्नई ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। धोनी ने राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष महात्रे का आईपीएल डेब्यू कराया।
CRAZY SHOTS AT THE AGE OF 17 🦁 pic.twitter.com/lcXKpzde2J
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 20, 2025
दूसरी गेंद पर जड़ा चौका
मैच के दौरान आयुष को जल्द ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला। रचिन रविंद्र के आउट होने के बाद 17 साल के आयुष महात्रे तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। महात्रे ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद आईपीएल करियर की दूसरी गेंद पर चौका और फिर तीसरी और चौथी गेंद पर सिक्स जड़ा।
आईपीएल में CSK की तरफ से डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
- आयुष महात्रे - 17 साल 278 दिन
- अभिनव मुकुंद - 18 साल 139 दिन
- अंकित राजपूत - 19 साल 123 दिन
- मथीशा पथिराना - 19 साल 148 दिन
- नूर अहमद - 20 साल 79 दिन
सूर्या ने थपथपाई पीठ
अपनी तूफानी पारी के दौरान आयुष महात्रे ने 15 गेंद का सामना किया। इस दौरान 32 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो सिक्स शामिल रहे। दीपक चाहर ने मिचेल सेंटनर के हाथों बाउंड्री पर कैच आउट करवाया। जब वह पवेलियन लौट रहे थे तो सूर्यकुमार यादव ने आयुष महात्रे की पीठ थपथपाई। सूर्या ने पारी की सराहना की।
खबरें और भी
2022 के बाद नहीं जीती है मुंबई
बता दें कि इस सीजन चेन्नई और मुंबई की दूसरी बार भिड़ंत है। इससे पहले चेपॉक में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं। तब चेन्नई ने बाजी मारी मारी थी। अब वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। गौरतलब हो कि चेन्नई, मुंबई से आखिरी बार साल 2022 में हारी है। तब से चार बार चेन्नई ने बाजी मारी है।