विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PSL के टॉप-10 खिलाड़ी भी ऋषभ पंत से सस्ते, IPL ऑक्शन में अनसोल्ड प्लेयर है सबसे महंगा; देखें पूरी लिस्ट

Published: Wed, 16 Apr 2025 10:50 PM (GMT+05:30)

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत पीएसएल के सबसे महंगे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर से लगभग 10 गुना ज्यादा ...और पढ़ें

ऋषभ पंत की सैलरी से भी कम है पीएसएल के टॉप-10 खिलाड़ियों का वेतन।
ऋषभ पंत की सैलरी से भी कम है पीएसएल के टॉप-10 खिलाड़ियों का वेतन।

HighLights

  1. डेविड वॉर्नर पीएसएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी
  2. बाबर आजम को मिलते हैं 1.88 करोड़
  3. ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 में मिले हैं 27 करोड़ रुपये

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के साथ-साथ खेली जा रही है। फरवरी और मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के कारण, पाकिस्तान को PSL को आगे बढ़ाना पड़ा, जो 11 अप्रैल से शुरू हुआ और 18 मई तक चलेगा। दूसरी ओर, आईपीएल 22 मार्च से शुरू हुआ और इसका फाइनल 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

खास बात यह है कि आईपीएल के कारण कई मार्की खिलाड़ियों ने पीएसएल के लिए पंजीकरण नहीं कराया। वर्तमान में टूर्नामेंट में खेल रहे विदेशी खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में नहीं बिके, जैसे डेविड वार्नर, डेरिल मिशेल, राइली रूसो और जोशुआ लिटिल आदि। पेशावर जाल्मी के लिए डायमंड पिक खिलाड़ी रहे कॉर्बिन बॉश ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस द्वारा बुलाए जाने के बाद फ्रैंचाइजी को छोड़ दिया।

वॉर्नर हैं सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज वॉर्नर PSL में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मुल्तान सुल्तान्स के इस क्रिकेटर को PKR 8.42 और INR 2.57 करोड़ है। यह आईपीएल 2024 में वॉर्नर की कमाई से बहुत कम है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें INR 6.25 करोड़ में साइन किया। इसके बाद यह क्रिकेटर आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड हो गया। उसके बाद, उन्होंने PSL के लिए साइन अप किया और टूर्नामेंट में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

पंत को मिले हैं 27 करोड़ 

दिलचस्प बात यह है कि यह आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर की तुलना में काफी कम है। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत ने कैश-रिच टूर्नामेंट में 27 करोड़ रुपये कमाए, जो वार्नर से लगभग 24 करोड़ रुपये अधिक है। खास बात यह है कि पीएसएल में शीर्ष 10 सबसे महंगे क्रिकेटरों की सैलरी को जोड़ दिया जाए तो भी ऋषभ के आईपीएल वेतन से मेल नहीं खाता है।

पीएसएल के टॉप-10 क्रिकेटर- 

खिलाड़ी टीम सैलरी (INR)
डेविड वॉर्नर कराची किंग्स 2.57 करोड़
डेरिल मिचेल लाहौर कलंदर्स 1.88 करोड़
बाबर आजम पेशावर जाल्मी 1.88 करोड़
फखर जमान लाहौर कलंदर्स 1.88 करोड़
शाहीन शाह अफरीदी लाहौर कलंदर्स 1.88 करोड़
सैम अयूब पेशावर जाल्मी 1.88 करोड़
नदीम शाह इस्लामाबाद यूनाइटेड 1.88 करोड़
मोहम्मद रिजवान मुल्तान सुल्तान 1.88 करोड़
मैथ्यू शॉर्ट इस्लामाबाद यूनाइटेड 1.88 करोड़
शादाब खान इस्लामाबाद यूनाइटेड 1.88 करोड़

विराट कोहली से भी कम है सैलरी

कुल मिलाकर, पीएसएल के टॉप- 10 क्रिकेटर लगभग 19.49 करोड़ रुपये कमाते हैं, जो कि विराट कोहली , निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर और पंत के आईपीएल वेतन से बहुत कम है। वहीं, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के वेतन से थोड़ा अधिक है।

यह भी पढे़ं- IPL को टक्कर देगा पीएसएल, PCB ने PSL 2025 शेड्यूल कर दिया जारी; फैंस का मजा होगा दोगुना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।