यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DC vs SRH: टी-20 मैच में ऐसी तबाही नहीं देखी! हेड-अभिषेक की तूफानी बैटिंग से तहस-नहस हुई IPL की रिकॉर्ड बुक; दिल्ली में रचा गया इतिहास
आईपीएल 2024 के 35वें मैच में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने जमकर धमाल मचाया है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी अटैक से खिलवाड़ करते हुए हेड ने सिर्फ 32 ग ...और पढ़ें

HighLights
- ट्रेविस हेड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाया बल्ले से कोहराम
- अभिषेक शर्मा ने भी खेली तूफानी पारी
- सनराइजर्स हैदराबाद ने एक झटके में चकनाचूर किए कई बड़े रिकॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के गेंदबाजी अटैक से ऐसा खिलवाड़ हुआ है, जिसको मेजबान टीम के बॉलर्स शायद कभी भूला नहीं पाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने बल्ले से कोहराम मचा डाला। छह ओवर के अंदर एसआरएच की ओपनिंग जोड़ी ने स्कोर बोर्ड पर 125 रन लगा डाले। हेड और अभिषेक ने विस्फोटक बल्लेबाजी से आईपीएल की रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर डाला है।
पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर
आईपीएल के इतिहास को ट्रेविड हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पलट दिया है। छह ओवर के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने 125 रन ठोकते हुए इतिहास रच डाला है। पावरप्ले में अब सबसे ज्यादा रन कूटने का रिकॉर्ड एसआरएच के नाम हो गया है। हैदराबाद ने केकेआर का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।
सबसे तेज टीम सेंचुरी
हेड और अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद को 100 रन के पार महज 5 ओवर में पहुंचाया। अभिषेक ने कुलदीप यादव की गेंद पर सिक्स लगाते हुए टीम की सेंचुरी पूरी की। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम हो गया है।
10 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। हैदराबाद ने 10 ओवर में 158 रन कूटे। एसआरएच ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। उस मुकाबले में हैदराबाद ने दस ओवर में 148 रन ठोके थे।
खबरें और भी
हेड-अभिषेक ने मचाया कोहराम
ट्रेविस हेड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक जमाया। हेड ने 32 गेंदों पर 89 रन की विस्फोटक पारी खेली। हेड ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और छह सिक्स जमाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 12 गेंदों पर 46 रन कूटे। अभिषेक के बल्ले से 2 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के निकले।