Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आईपीएल के बाद क्या करेंगे ट्रेविस हेड, SRH बल्लेबाज ने किया प्लान का खुलासा; कहा- जब तक दो टेस्ट...

    By Agency Edited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 22 May 2024 08:05 PM (IST)

    मौजूदा सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 533 रन बनाए हैं और भारत के अभिषेक शर्मा के साथ बेहद प्रभावी आरंभिक जोड़ी बनाई। यह पूछ जाने पर कि ऑस ...और पढ़ें

    ट्रेविस हेड ने आईपीएल और भविष्य के क्रिकेट प्लान का किया खुलासा। फाइल फोटो
    ट्रेविस हेड ने आईपीएल और भविष्य के क्रिकेट प्लान का किया खुलासा। फाइल फोटो

    नई दिल्ली, प्रेट्र। ट्रेविस हेड ने इस साल आईपीएल में भले ही शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन टेस्ट क्रिकेट उनकी शीर्ष प्राथमिकता बना हुआ है और ऑस्ट्रेलिया का यह आक्रामक बल्लेबाज जब तक इस प्रारूप में खेलेगा तब तक साल में सिर्फ दो टी-20 लीग में हिस्सा लेगा। हेड के लिए पिछले 10 महीने शानदार रहे और उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन तथा वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़कर अपनी टीम की जीत की नींव रखी।

    मौजूदा सत्र में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 533 रन बनाए हैं और भारत के अभिषेक शर्मा के साथ बेहद प्रभावी आरंभिक जोड़ी बनाई। यह पूछ जाने पर कि ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को देखते हुए वह लुभावनी टी-20 पेशकश से कैसे निपट रहे हैं, इस पर हेड ने कहा कि यह पिछले कुछ समय 2017 से आईपीएल में मेरा पहला साल है। इस समय मैं अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगाऊंगा, मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। टेस्ट के बाद मैं प्रारूपों का चयन करूंगा और देखूंगा कि मैं कैसे चयन के लिए उपलब्ध रहता हूं। दुनिया भर में टी-20 प्रतियोगिताओं की संख्या बढ़ रही है और आंद्रे रसेल तथा सुनील नारायण जैसे खिलाड़ी साल में पांच से अधिक टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

    वेस्टइंडीज दौरे से फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नहीं लेंगे हिस्सा

    मौजूदा सत्र में सनराइजर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हेड अगले साल भी आईपीएल में खेलने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मैं अगले साल आईपीएल में वापस आना पसंद करूंगा। विश्व टी-20 के ठीक बाद इस साल मैं अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में खेलूंगा, लेकिन अगले साल चीजें अलग हो सकती हैं। हर साल आप प्राथमिकता तय करते हैं कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। अगले साल टेस्ट क्रिकेट शुरू होगा, हम वेस्टइंडीज का दौरा करेंगे और शायद मैं कई अन्य फ्रेंचाइजी में शामिल नहीं हो पाऊंगा।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: 'चार बार डक और चारों ही क्लीन बोल्ड...' मिचेल स्टार्क के सामने पानी भरते हैं ट्रेविस हेड, आंकड़े दे रहे गवाही

    टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद...

    हेड ने कहा, कुछ सालों में जब मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लूंगा तो शायद मुझे फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के कुछ और अवसर मिलेंगे। लेकिन इस समय मैं इसे कुछ फ्रेंचाइजी तक सीमित रखने की कोशिश करूंगा और टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करूंगा। पिछले कुछ महीनों में हेड ने जो प्रदर्शन किया है, उनका मानना है कि इसके बीज 2023 की शुरुआत में ही बो दिए गए थे जब वह टेस्ट टीम के साथ आए थे।

    खबरें और भी

    मुझे अब भी कुछ काम करने की जरूरत

    उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह पिछले साल के टेस्ट दौरे का परिणाम है, यहां समय बिताना और चीजों पर काम करना और थोड़ा उम्र से बड़ा होना, अपने खेल और उसके खाके को समझना और आप इसे कैसे करना चाहते हैं और संतुष्ट रहना और मेरे परिवार का आसपास होना, ये सभी चीजें। हेड ने कहा कि आईपीएल में मैं लगातार बेहतर होता गया लेकिन मुझे अब भी कुछ काम करना है।

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में फिर फैला फिक्सिंग का साया, भारत के दो नागरिक भी शामिल; एक व्‍यक्ति गिरफ्तार