विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs KKR: 'कहां छिपा रखा था...' वेंकटेश अय्यर ने एलिसा हीली को लेकर किया मजाक, मिचेल स्टार्क ने दिया यह शानदार जवाब

Published: Sat, 04 May 2024 04:27 PM (GMT+05:30)

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया। यह उनका इस सीजन का यह पहला दमदार प्रदर्शन था ...और पढ़ें

वेंकटेश अय्यर ने मिचेल स्टार्क के साथ किया मजाक। फोटो- ICC
वेंकटेश अय्यर ने मिचेल स्टार्क के साथ किया मजाक। फोटो- ICC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में केकेआर के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। स्टार्क ने 3.5 ओवर में 33 रन खर्च कर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। खास बात यह रही की मैच के दौरान स्टेडियम में मिचेल स्टार्क की पत्नी और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली मौजूद रहीं। मैच जीतने के बाद केकेआर के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने मिचेल के साथ मस्ती-मजाक की।

मैच के बाद टीम के साथी खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा कि वह इतने समय से अपनी लेडी लक को कहां छिपा रखा था। इस पर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जवाब दिया कि हीली ने अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के कारण लंब समय से व्यस्त थीं।

वेंकटेश अय्यर ने मिचेल के साथ किया मजाक

मैच के बाद आईपीएल एक वीडियो में वेंकटेश ने मिचेल से चैट में पूछा, मिच ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन मुझे आपसे पूछना है कि आपने एलिसा हीली को अब तक कहां छिपा रखा।" स्टार्क ने जवाब दिया, "वह घर पर थी क्योंकि वह कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय इवेंट में व्यस्त थी, हालांकि अब वो यहां हैं, उम्मीद है कि यह हमारे लिए अच्छा संकेत है।"

यह भी पढ़ें- उन्मुक्त चंद को नहीं मिली जगह, कोरी एंडरसन की चमकी किस्मत; USA ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का किया एलान

अब तक 11 विकेट ले चुके हैं मिचेल स्टार्क

बता दें कि आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक खेले गए 9 मैचों में, मिचेल स्टार्क ने 33 की औसत और 11.40 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/33 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2/25 और एलएसजी के खिलाफ 3/28 मैच विनिंग गेंदबाजी की थी।

यह भी पढे़ं- MI vs KKR: Mitchell Starc का लेडी लक... एक पल में पलटा पूरा मैच, IPL के सबसे महंगे प्लेयर ने दिखाया दम- VIDEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।