Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan Smoking: मैच के बीच खुलेआम सिगरेट का कश लगाते नजर आए किंग खान, VIRAL VIDEO पर मचा बवाल

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 10:39 AM (IST)

    KKR vs SRH सोशल मीडिया पर वीआईपी बॉक्स से मैच देख रहे शाहरुख खान की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि वो सिगरेट पी रहे हैं। शा ...और पढ़ें

    शाहरुख खान का स्मोकिंग करते हुए एक वीडियो क्लिप सोशल माीडिया पर वायरल हो रहा है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    शाहरुख खान का स्मोकिंग करते हुए एक वीडियो क्लिप सोशल माीडिया पर वायरल हो रहा है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. वीआईपी बॉक्स में स्मोकिंग करते नजर आए शाहरुख खान।
    2. आंद्रे रसेल ने खेली 25 गेंदों पर 65 रन की तूफानी पारी खेली।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shahrukh Khan Smoking। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में मेजबान टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मैच में 4 रन से हराया।

    इस मैच में आंद्रे रसेल ने खेली 25 गेंदों पर 65 रन की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि अपनी टीम को सपोर्ट करने शाहरुख खान स्टेडियम पहुंचे थे। केकेआर फैंस के लिए ये शाहरुख खान को देखना एक शानदार लम्हा था।

    स्मोकिंग करते शाहरुख खान का वीडियो वायरल

    इसी बीच सोशल मीडिया पर वीआईपी बॉक्स से मैच देख रहे शाहरुख खान की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो सिगरेट पी रहे हैं। शाहरुख खान को यूं स्मोकिंग करते देख क्रिकेट फैंस ने कई रिएक्शन दिए।

    केकेआर ने एसआरएच को 209 रन का लक्ष्य दिया था। इस मैच में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 204 रन ही बना सकी।

    खबरें और भी

    रसल ने खेली तूफानी पारी

    इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल द्वारा खेली गई 25 गेंदों पर 64 रन की विस्फोटक पारी के बूते 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए। रसेल के अलावा फिल सॉल्ट ने 54 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने तीन विकेट झटके।

    यह भी पढ़ें: IPL 2024: केकेआर को चैंपियन बनाने के बाद Harshit Rana दो आरोपों में बुरी तरह फंसे, मैच रेफरी ने ठोका भारी जुर्माना