यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RCB के प्लेऑफ में पहुंचते ही Kohli-Anushka के छलके आंसू, वायरल VIDEO देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल!
आरसीबी की टीम ने शनिवार को सीएसके को 27 रन से धूल चटाई और इस मैच में मिली जीत के साथ ही आरसीबी ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। आरसीबी को प ...और पढ़ें

HighLights
- आरसीबी ने सीएसके को 27 रन से हराया
- आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई
- आरसीबी की जीत के बाद कोहली-अनुष्का हुए इमोशनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। आईपीएल 2024 के 68वें मैच में आरसीबी की टीम ने जैसे ही आखिरी गेंद पर मैच जीता उसके बाद चिन्नास्वामी मैदान का नजारा देखने लायक रहा।
आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली मैदान पर जश्न मनाते हुए नजर आए। किंग कोहली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वह इतने खुश थे कि वह मैदान पर कूदने लगे।
कोहली के अलावा आरसीबी के सभी प्लेयर्स ने जीत के बाद एक-दूसरे को गले लगाया और सभी के जश्न का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। विराट कोहली इस दौरान खुशी-खुशी में इमोशनल भी हो गए। किंग कोहली ही नहीं, बल्कि उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी स्टैंड्स में बैठी हुई भावुक दिखीं।
RCB के प्लेऑफ में पहुंचते ही कोहली-अनुष्का हुए इमोशनल
दरअसल, आरसीबी टीम के स्टार बैटर विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर हैं। अनुष्का स्टेडियम में आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए अक्सर पहुंची रहती है। स्टेडियम में जब भी कोहली शानदार परफॉर्म कर रहे होते है तो कैमरामैन अनुष्का को कैद करना नहीं भूलते।
यह भी पढ़ें: CSK की हार से बुरी तरह टूट गए MS Dhoni, RCB के प्लेयर्स से बिना हाथ मिलाए लौटे; फिर Kohli ने जीत लिया दिल- VIDEO
ऐसा ही कुछ आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचे ही हुआ, जिसमें कैमरामैन ने अनुष्का को कैमरे में कैद कर दिया। कोहली आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचते ही काफी खुश नजर आए, लेकिन इस दौरान वह इमोनशनल भी हुए। उनके अलावा अनुष्का की भी आंखे नम दिखीं। हालांकि, ये खुशी के आंसू थे। इस कपल को हाथ हवा में उठाते हुए जश्न मनाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें और भी
Aaarrr Ceeee Beeee ❤️👏
6️⃣ in a row for Royal Challengers Bengaluru ❤️
They make a thumping entry into the #TATAIPL 2024 Playoffs 👊
Scorecard ▶️ https://t.co/7RQR7B2jpC#RCBvCSK | @RCBTweets pic.twitter.com/otq5KjUMXy
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2024
Both Virat Kohli and Anushka Sharma in tears. This victory means so much to them ❤️ pic.twitter.com/5PQGf31iFX
— Pari (@BluntIndianGal) May 18, 2024
Both Virat Kohli and Anushka Sharma in tears. This victory means so much to them ❤️ pic.twitter.com/5PQGf31iFX
— Pari (@BluntIndianGal) May 18, 2024