Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2023: गंभीर से हुई झड़प के बाद सामने आया कोहली का पहला रिएक्शन, इशारों-इशारों में बड़ी बात कह गए विराट

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 02 May 2023 02:27 PM (GMT+05:30)

    Virat Kohli Gautam Gambhir Fight LSG vs RCB गौतम गंभीर के साथ बीच मैदान पर हुई झड़प के बाद विराट कोहली का पहला रिएक्शन सामने आया है। विराट ने इशारों-इ ...और पढ़ें

    Virat Kohli Gautam Gambhir Fight LSG vs RCB
    Virat Kohli Gautam Gambhir Fight LSG vs RCB

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। गौतम गंभीर से हुई मैदान पर झड़प के बाद विराट कोहली का पहला रिएक्शन सामने आया है। कोहली ने इशारों-इशारों में गंभीर को लेकर बड़ी बात कह डाली है। गौरतलब है कि लखनऊ और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले के बाद विराट और गंभीर के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। बात इस कदर बढ़ गई कि दोनों टीमों के प्लेयर्स को बीच-बचाव करना पड़ा।

    कोहली का पहला रिएक्शन

    आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में लखनऊ के खिलाफ मिली जीत के बाद जमकर जश्न मना। सेलिब्रेशन के दौरान विराट ने इशारों-इशारों में गंभीर को लेकर बड़ी बात कह दी। कोहली ने आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, "अगर आप कुछ दे सकते हैं, तो आपको उसको लेना भी होगा। नहीं तो मत दीजिए।" इसके साथ ही विराट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "हम जो भी सुनते हैं वो विचार होते हैं ना की फैक्ट। हम जो भी देखते हैं वो नजरिया होता है, ना की सच।"

    Kohli Gambhir Fight: गले मिलकर भी खत्म नहीं हुई थी खटास, आखिरी कैसे आई कोहली-गंभीर के बीच हाथापाई तक की नौबत

    कोहली-गंभीर के बीच हुआ क्या?

    दरअसल, आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 43वें मुकाबले में आरसीबी टीम को 18 रन से जीत मिली। लेकिन, इस मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच एक तीखी बहस छिड़ गई। बता दें कि मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान विराट कोहली जैसे ही लखनऊ सुपर जायटंस के खिलाड़ी काइल मेयर्स से हाथ मिलाया और उनसे बात की तो लखनऊ के मेंटोर गौतम गंभीर मेयर्स को पीछे खींचते हुए नजर आए। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि गौतम गंभीर के इस व्यवहार पर विराट कोहली काफी भड़क गए और कप्तान फाफ डुप्लेसी से कुछ कहने लगे।

    इस बीच गौतम गंभीर अपना आपा खो बैठे और गुस्से में विराट कोहली से भिड़ने पहुंच गए। इकाना के मैदान का पारा इतना गर्म हो गया कि हर कोई ये देख दंग रह गया। दोनों का गुस्सा इस लेवल का था कि ये जुबानी जंग कब हाथापाई में बदल जाए इसका कोई भरोसा नहीं था। ऐसे में फाफ डुप्लेसी, केएल राहुल और अमित मिश्रा ने बीच में आकर मामले को शांत कराया।

    खबरें और भी