Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विराट कोहली के वो 5 अधूरे सपने जो अब नहीं होंगे पूरे, पाकिस्तान की टेस्ट में कभी नहीं कर सके धुलाई

    Updated: Mon, 12 May 2025 03:17 PM (IST)

    भारतीय टीम के स्‍टार क्रिकेटर विराट कोहली ने सोमवार को टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास लिया। कोहली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स के जरिये संन्‍यास ...और पढ़ें

    विराट कोहली टेस्ट में यह रिकॉर्ड बनाने से चूके।
    विराट कोहली टेस्ट में यह रिकॉर्ड बनाने से चूके।

    HighLights

    1. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
    2. इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली ने किया संन्यास का एलान
    3. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की पुष्टि

     उमेश कुमार, नई दिल्ली। 'कुछ सपने, सपने ही रह जाते हैं। कुछ अरमान दिल में ही रह जाते हैं। दिल तो बहुत करता है दबे अरमान पूरे हों, पर हालात के हाथों हम मजबूर हो जाते हैं।' सुनील जैन की लिखी गजल की ये चंद लाइनें विराट कोहली पर आज ना जानें क्यों सटीक बैठ रही है। उनके अचनाक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर क्रिकेट जगत में मानो एक गुमनाम शोक छा गया है।

    क्रिकेट में विराट कोहली ने ऐसे तो कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिन्हें अब शायद ही कोई हासिल कर पाए। परन्तु कुछ ऐसा भी है जिसे विराट कोहली अब कभी हासिल नहीं कर पाएंगे। उनका सपना, अब सपना ही बनकर रह जाएगा। साथ में क्रिकेट प्रेमियों का भी। इंग्लैंड दौरे से पहले ही विराट ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर अपने हालात बयां कर दिए, कि अब उनका समय पूरा हो गय।

    विराट ने क्या हासिल किया ये शायद हर कोई जानता होगा, पर कोहली क्या हासिल नहीं कर पाए आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।

    1. पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए टेस्ट

    हालांकि, इसमें विराट की कोई गलती नहीं। जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, उसके एक दो साल बाद 2012-2013 ही भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज पूरी तरह से होनी बंद हो गयी। इसके चलते विराट कोहली कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल पाए।

    2. टेस्ट मैच में 10 हजार रन बनाने से चूके

    विराट कोहली अगर इंग्लैंड दौरे पर जाते तो शायद वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लेते। वह 770 रन ही पीछे थे। अगर वह टेस्ट में 10 हजार रन पूरे करते तो विराट ऐसा करने वाले मात्र चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाते। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने इस आंकड़े को छुआ है।

    खबरें और भी

    3. BGT में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले होते भारतीय खिलाड़ी

    कोहली अगर टेस्ट क्रिकेट को एक दो साल और लंबा ले जाते तो शायद वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में सर्वाधिक शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज होते। फिलहाल वह सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

    1- सचिन तेंदुलकर- 9

    2- विराट कोहली- 9

    3- वीवीएस लक्ष्मण-6

    4. 100 अंतरराष्ट्रीय शतक से रह जाएंगे पीछे

    टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले विराट कोहली ने टी20I करियर को अलविदा कहा था। अब वह केवल भारत की वनडे टीम में नजर आएंगे। इसके चलते शायद अब विराट सचिन के 100 शतकों की बराबरी भी ना कर पाएं। विराट अभी 18 शतक दूर हैं और ऐसा नहीं लगता की कोहली का वनडे करियर भी बहुत लंबा चलेगा।

    5. WTC में सर्वाधिक रन बनाने से चूके

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। पूर्व भारतीय कप्तान ने 40 मैच में 2716 रन बनाए हैं। वहीं, 46 मैच में 2617 रन के साथ विराट दूसरे नंबर पर हैं। अब दोनों ने ही संन्यास ले लिया है। अगर विराट संन्यास नहीं लेते तो रोहित का रिकॉर्ड टूट जाता।

    इनके अलावा विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर जाते तो वहां, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते थे। इंग्लैंड में विराट के नाम 17 टेस्ट में 33 की औसत से 1096 रन हैं। सचिन ने 30 पारियों में 54 की औसत से 1575 रन इंग्लैंड की सरजमीं पर बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत के इंग्‍लैंड दौरे से पहले Virat Kohli ने किया टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास का एलान, इंस्‍टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्‍ट