यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MI vs DC: अक्षर पटेल की जगह फाफ डु प्लेसी क्यों कर रहे हैं कप्तानी? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में आज एक बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के नियमित कप्तान अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह फाफ डुप्लेसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- MI vs DC: वानखेड़े में मुंबई के सामने दिल्ली की चुनौती
- MI vs DC: मैच से पहले ही दिल्ली को लगा झटका
- MI vs DC: अक्षर पटेल हुए मैच से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से है। ये मैच प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। लेकिन जब टॉस के समय दोनों टीमों के कप्तान आए तो सभी हैरान रह गए। वो इसलिए क्योंकि दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल नहीं बल्कि फाफ डुप्लेसी टॉस करने आए थे। डु प्लेसी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन सभी के मन में सवाल ये कि अक्षर पटेल को क्या हुआ है?
दिल्ली के लिए ये मैच करो या मरो वाला है। अगर इस मैच में उसे जीत मिलती है तो फिर वह प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी। अगर नहीं मिलती है तो फिर उसका सफर यहीं खत्म और मुंबई प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसे में अक्षर का न होना दिल्ली के लिए बहुत बड़ा झटका है।
यह भी पढ़ें- 'धोनी की जगह होता तो संन्यास ले लेता', पूर्व कोच की विश्व विजेता कप्तान को दो टूक, सुना दी खरी-खोटी
डुप्लेसी ने बताया कारण
डुप्लेसी ने टॉस जीतने के बाद बताया कि इस मैच में अक्षर क्यों नहीं खेल रहे हैं। डु प्लेसी ने कहा, "अक्षर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह बीते दो दिन से बीमार हैं। उनको बुखार हुआ है। हम दुआ करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। इस सीजन वह शानदार फॉर्म में रहे हैं। आज के मैच में निश्चित तौर पर हम उन्हें मिस करेंगे।"
उनकी जगह टीम में माधव तिवारी आए हैं। वहीं केएल राहुल का नाम प्लेइंग-11 में नहीं है। वह संभवतः इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आएंगे। समीर रिजवी को मौका मिला है और मुकेश कुमार की टीम में वापसी हुई है।
खबरें और भी
मुंबई ने किया एक बदलाव
वहीं मुंबई की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। मिचेल सैंटनर की टीम में वापसी हुई है। कोर्बिन बोश्च को बाहर जाना पड़ा है। मुंबई ने अपनी टीम में कोई और बदलाव नहीं किया है। मुंबई अगर इस मैच में जीत हासिल करती है तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस प्लेइंग-11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह
यह भी पढ़ें- 'वैभव सूर्यवंशी हैं भारतीय क्रिकेट का भविष्य…', IPL 2025 के बीच इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी