Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेब्‍यू हो तो Ashwani Kumar जैसा, जिसकी किसी ने कल्‍पना भी नहीं की, वो कर दिखाया; पहली गेंद पर रच दिया इतिहास

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 08:15 PM (IST)

    आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस युवाओं को जमकर आजमा रही है। टीम में एक से बढ़कर एक घरेलू टैलेंट हैं। 18वें सीजन में मुंबई ने आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण ...और पढ़ें

    अश्विनी कुमार ने पहली गेंद पर लिया विकेट।
    अश्विनी कुमार ने पहली गेंद पर लिया विकेट।

    HighLights

    1. मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
    2. कोलकाता की शुरुआत रही खराब
    3. वानखेड़े स्‍टेडियम में हो रहा मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस युवाओं का भरपूर मौका दे रही है। मुंबई के स्‍काउट एक से बढ़कर एक घरेलू टैलेंट की खोज कर रहे हैं। 18वें सीजन में मुंबई ने आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण राजू और केरल के बाएं हाथ के गेंदबाज विग्नेश पुथुर को डेब्यू का मौका दिया। आज कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई ने पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार पर भरोसा जताया।

    पहली ही गेंद पर चटकाया विकेट

    मुंबई के घरेलू मैदान पर अश्निनी कुमार भी कप्‍तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई की ओर से कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने चौथे ओवर में गेंद अश्विनी कुमार के हाथों में थमा दी। अश्विनी भी कप्‍तान के भरोसे पर खरे उतरे।

    उन्‍होंने पहली ही गेंद पर कोलकाता के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे का विकेट चटकाया। इसके साथ ही वह आईपीएल के डेब्‍यू मैच में पहले गेंद पर विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएल में अब तक 10 गेंदबाज ऐसे हैं जिन्‍होंने डेब्‍यू मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है।

    MI के लिए IPL डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट

    • अली मुर्तजा बनाम राजस्‍थान, 2010 (नमन ओझा)
    • अल्जारी जोसेफ बनाम हैदराबाद, 2019 (डेविड वार्नर)
    • डेवाल्ड ब्रेविस बनाम आरसीबी, 2022 (विराट कोहली)
    • अश्विनी कुमार बनाम कोलकाता, 2025 (अजिंक्य रहाणे)

    आईपीएल में डेब्‍यू मैच की पहली गेंद पर विकेट

    गेंदबाज मैच बल्लेबाज वर्ष
    ईशांत शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर राहुल द्रविड़ 2008
    विल्किन मोटा पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना 2008
    शेन हारवुड राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स अजहर बिलाखिया 2009
    अमित सिंह राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स सनी सोहल 2009
    चार्ल लैंगेवेल्ट कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स रोब क्विनी 2009
    अली मुर्तजा मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स नमन ओझा 2010
    टीपी सुधींद्रा डेक्कन चार्जर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स फाफ डु प्लेसिस 2012
    अल्जारी जोसेफ मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वार्नर 2019
    मथीशा पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस शुभमन गिल

    2022

    ऐसा करने वाले पहले भारतीय

    अश्विनी कुमार ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 8 की इकोनॉमी से 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्‍होंने सबसे पहले अजिंक्‍य रहाणे को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद 11वें ओवर में उन्‍होंने 2 विकेट झटके। तीसरी गेंद पर अश्विनी ने रिंकू सिंह को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया। आखिरी गेंद पर उन्‍होंने मनीष पांडे को बोल्‍ड किया। 13वें ओवर में उन्‍होंने आंद्रे रसेल को बोल्‍ड किया। अश्विनी कुमार आईपीएल डेब्‍यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए।

    खबरें और भी

    आईपीएल डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े

    • 6/12 - अल्जारी जोसेफ (मुंबई इंडियंस) बनाम हैरदाबाद, 2019
    • 5/17 - एंड्रयू टाई (गुजरात लायंस) बनाम राइजिंग पुणे, 2017
    • 4/11 - शोएब अख्तर (कोलकाता) बनाम दिल्‍ली, 2008
    • 4/24 - अश्विनी कुमार (मुंबई) बनाम कोलकाता, 2025*
    • 4/26 - केवन कूपर (राजस्‍थान) बनाम पंजाब, 2012
    • 4/33 - डेविड विसे (आरसीबी) बनाम मुंबई, 2015

    ये भी पढ़ें: कौन हैं Ashwani Kumar? जिन्‍हें मुंबई इंडियंस ने दिया डेब्‍यू का मौका, अपने इस हथियार क कारण हैं भारतीय क्रिकेट में सुपरहिट