यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'अब आप कैसा महसूस कर रही हैं मां?' आखिरी ओवर के बाद यश दयाल ने घर किया फोन, रिंकू ने लिखा- भगवान की योजना बेबी
RCB vs CSK 405 दिन पहले जब अहमदाबादा में रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंद पर पांच छक्के लगाए थे। तब उनका क्रिकेट करियर अस्त-व्यस्त हो गया था। तब यश दयाल ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक मां ही अपने बच्चे की बेबसी और खूशी को औरों से कहीं ज्यादा महसूस कर सकती है। 405 दिन पहले जब अहमदाबादा में रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंद पर पांच छक्के लगाए थे। तब उनका क्रिकेट करियर अस्त-व्यस्त हो गया था। तब यश दयाल की मां राधा दयाल ने बेटे से कहा था कि इसमें भगवान की कोई मर्जी है।
18 मई 2024 को मां की बात सही साबित हुई। क्रिकेट जगत के महान फिनिशर्स में एक महेंद्र सिंह धोनी के सामने यश दयाल ने 17 रनों का सफल बचाव करते हुए अपनी टीम को न सिर्फ जीत दिलाई बल्कि आईपीएल के प्लेऑफ में भी पहुंचा दिया। यश दयाल की पहली गेंद पर धोनी ने सिक्स जड़ा था। तब ऐसा लगा कि यश दयाल के लिए यह रात काली होने वाली थी, लेकिन यहीं से उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट बदल दी। फिर जो हुआ वो सबने देखा।
रिंकू सिंह ने लिखा- भगवान की योजना बेबी
रिंकू सिंह ने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "भगवान की योजना बेबी।" इसका मतलब किसी को बताने की जरूर शायद ही किसी को पड़े। 20वें ओवर के बाद यश दयाल ने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया और उनसे बात की। वीडियो कॉल पर अपनी मां से यश के पहले शब्द थे, "आप कैसा महसूस कर रही हैं?" इस पर यश की मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरी रात उनके घर पर जश्न का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें-
पिता ने जताई खुशी
पीटीआई से बात करते हुए यश के पिता चंद्रपाल ने बताया, रिंकू के छक्के मारने के बाद के यश कठिन दौर से गुजरा। पिछले सीजन का वह भयानक सपना मुझे तब सताने लगा जब धोनी ने पहली गेंद पर 110 मीटर का छक्का लगाया, लेकिन अंदर से मुझे पता था कि इस बार कुछ अच्छा होगा। यह सब उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है, इसका पूरा श्रेय उसे जाता है।
यह भी पढ़ें- गलत नहीं हैं MS Dhoni! हाथ न मिलाने वाले विवाद पर दिग्गज कप्तान ने RCB को लताड़ डाला, बताई क्या थी सच्चाई