Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 Qualifier-2: जो सोचा नहीं था वही हो गया Yuzvendra Chahal के साथ, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड; पीयूष चावला को छोड़ा पीछे

    Updated: Fri, 24 May 2024 09:22 PM (IST)

    युजवेंद्र चहल के ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने सिक्स जड़ा। इस सिक्स के लगते ही युजवेंद्र चहल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। चहल आईपीएल म ...और पढ़ें

    युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड।
    युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड।

    HighLights

    1. क्वालीफायर-2 में SRH का सामना RR से
    2. युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
    3. आईपीएल में सर्वाधिक सिक्स खाने वाले बने पहले स्पिनर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच के दौरान युजवेंद्र चहल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    दरअसल, राजस्थान की तरफ से 15वां ओवर करने युजवेंद्र चहल आए। पहली ही गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने सिक्स जड़ा। इस सिक्स के लगते ही युजवेंद्र चहल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाले पहले स्पिनर बन गए। यही नहीं एक सीजन में सर्वाधिक सिक्स खाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

    एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगे

    • 31- मोहम्मद सिराज 2022 में
    • 30- युजवेंद्र चहल 2024*
    • 30 - 2022 में वानिंदु हसरंगा
    • 29- ड्वेन ब्रावो 2018 में
    • 28 - युजवेंद्र चहल 2015 में

    आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले स्पिनर

    • 224 - युजवेंद्र चहल*
    • 222- पीयूष चावला
    • 206- रविन्द्र जडेजा
    • 202 - रविचंद्रन अश्विन

    बता दें कि इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 26 मई को केकेआर के साथ फाइनल खेलगी। केकेआर ने पहले क्वालीफायर में हैदराबाद को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को मात दी है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं मिताली राज से शादी कर रहा हूं...' Shikhar Dhawan ने किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या है पूरा मामला