Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSK vs PBKS: युजवेंद्र चहल ने ली IPL 2025 की पहली हैट्रिक, बनाया अनोखा रिकॉर्ड; RJ Mahvash ने यूं लुटाया प्‍यार

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 09:38 PM (IST)

    आईपीएल 2025 में पहली हैट्रिक अग गई है। लीग का 49वां मुकाबला चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब के स्पिनर युजव ...और पढ़ें

    चहल ने आईपीएल में दूसरी हैट्रिक ली। इमेज- बीसीसीआई, एक्‍स
    चहल ने आईपीएल में दूसरी हैट्रिक ली। इमेज- बीसीसीआई, एक्‍स

    HighLights

    1. चहल ने 1 ओवर में चटकाए 4 विकेट
    2. IPL में 2 बार हैट्रिक ले चुके हैं चहल
    3. IPL 2022 में चहल ने ली थी पहली हैट्रिक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में पहली हैट्रिक देखने को मिल गई है। लीग का 49वां मुकाबला चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और पंजाब किंग्‍स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली पंजाब किंग्‍स की ओर से 19वां ओवर चहल ने किया।

    इस ओवर में उन्‍होंने हैट्रिक के साथ ही 4 विकेट चटकाए। आईपीएल में चहल की यह दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले आईपीएल 2022 में चहल ने कोलकाता नाइटराइर्स के खिलाफ लगातार 3 विकेट चटकाए थे। चहल तब राजस्‍थान रॉयल्‍स का हिस्‍सा थे। चहल चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले और चेपॉक में यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

    वाइड से की ओवर की शुरुआत

    19वें ओवर की पहली गेंद चहल ने वाइड की। ऐसे में जब उन्‍होंने फिर से इस गेंद को किया तो महेंद्र सिंह धोनी ने सिक्‍स जड़ दिया। अगली ही गेंद पर चहल ने धोनी को पवेलियन भेज दिया। धोनी के आउट होने के बाद क्रीज पर आए दीपक हुड्डा ने तीसरी गेंद पर 2 रन लिए। चौथी गेंद पर हुड्डा ने प्रियांश आर्य को कैच थमा दिया। 5वीं गेंद पर चहल ने अंशुल कंबोज को बोल्‍ड किया। अब चहल हैट्रिक पर थे। नूर अहमद ने उनका काम आसान कर दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर नूर ने हवाई शॉट लगाया और वह मार्को यानसेन के हाथों लपक लिए गए।

    आईपीएल में एक से ज्‍यादा बार हैट्रिक

    • अमित मिश्रा: 3 बार (2008, 2011 और 2013)
    • युवराज सिंह: 2 बार (2009)
    • युजवेंद्र चहल: 2 बार (2022, 2025)

    पंजाब किंग्‍स के लिए हैट्रिक

    • 2 - युवराज सिंह
    • 1 - अक्षर पटेल
    • 1 - सैम करन
    • 1 - युजवेंद्र चहल

    IPL में एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज

    • अमित मिश्रा SRH बनाम PWI, पुणे- 2013
    • युजवेंद्र चहल RR बनाम KKR, ब्रेबोर्न- 2022
    • आंद्रे रसेल KKR बनाम GT, नवी मुंबई- 2022
    • युजवेंद्र चहल PBKS बनाम CSK, चेन्नई- 2025

    आईपीएल में सबसे ज्‍यादा 4 विकेट

    • 9 - युजवेंद्र चहल*
    • 8 - सुनील नरेन
    • 7 - लसिथ मलिंगा
    • 6 - कगिसो रबाडा

    ये भी पढ़ें: IPL 2025 Hat-Trick: आईपीएल के 'हैट्रिकबाज', गेंदबाजों ने ही नहीं बल्लेबाजों ने भी किया कमाल, जानिए पूरी डिटेल एक क्लिक में

    खबरें और भी