Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AFG vs NED: अफगानिस्तान ने लगाई जीत की हैट्रिक, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें; नीदरलैंड्स को सात विकेट से हराया

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 09:26 PM (IST)

    अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की अबूझ पिच पर डच टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 46.3 ओवर में सिर्फ 179 रनों पर सिमट गई। जवाब में अफगानिस्तान ने ...और पढ़ें

    अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हराया।
    अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हराया।

    HighLights

    1. लखनऊ में खेला गया अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला
    2. अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से दी मात
    3. प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पछाड़ पहुंची पांचवें स्थान पर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चुस्त-दुरुस्त क्षेत्ररक्षण और सधी गेंदबाजी के बाद शानदार बल्लेबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप के मुकाबले में नीदरलैंड्स को चारों खाने चित कर दिया। अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराते हुए वर्ल्ड कप में पहली बार जीत की हैट्रिक लगाई।

    अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की अबूझ पिच पर डच टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 46.3 ओवर में सिर्फ 179 रनों पर सिमट गई। जवाब में अफगानिस्तान ने महज 31.3 ओवर में तीन विकेट खोकर टूर्नामेंट में न सिर्फ लगातार तीसरी जीत दर्ज की बल्कि, सेमीफाइनल की दावेदारी भी मजबूत कर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं। अंक तालिका में टीम अब पाकिस्तान से एक पायदान ऊपर आठ अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई।

    रहमत शाह और हशमतउल्लाह की उम्दा बल्लेबाजी

    अफगानिस्तान की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 52 रन के कुल स्कोर पर टीम ने गुरबाज (10) इब्राहिम जादरान (20) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रहमत शाह (52) और कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी (नाबाद 56) ने तीसरे विकेट के लिए न सिर्फ 74 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बल्कि, टीम को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचा दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अजमतुल्लाह ओमारजई ने शहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

    32वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिडऑन के ऊपर से बेहतरीन चौका जड़कर कप्तान ने अफगानिस्तान को शानदार जीत दिला दी। चार स्पिनरों के साथ उतरा अफगानिस्तान इसके पहले नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडव‌र्ड्स काली और लाल मिट्टी से बनी पांच नंबर की पिच को समझने में विफल रहे। उन्होंने टॉस जीतते ही पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

    खबरें और भी

    दरअसल, इकाना स्टेडियम अफगानिस्तान का घरेलू मैदान भी रह चुका है और टीम यहां इसके पहले तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेल चुकी है। इसका अफगान टीम को फायदा भी मिला। कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी, कोच जोनाथन ट्रॉट और मेंटर अजय जडेजा गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान करीब 15 मिनट तक पिच के पास खड़े नजर आए।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: नेपाल और ओमान ने रचा इतिहास, 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

    इस मैच के लिए एक दिन पहले ही रणनीति तैयार कर ली गई थी। यही वजह है कि अफगानिस्तान की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ चार स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला किया। वे अपनी रणनीति में सफल भी हुए।

    चार बल्लेबाज हुए रन आउट

    नीदरलैंड्स ने एक समय 11.3 ओवर में दो विकेट पर 73 रन बना लिए थे। 92 रन के स्कोर पर उसे लगातार दो झटके लगे। पहले कालिन ऐकरमैन और इसके बाद कप्तान स्काट एडव‌र्ड्स (00) के आउट होने के बाद डच टीम बैकफुट पर आ गई। वहीं, साइब्रांड एंगलब्रेट (58) एक छोर पर जमे रहे। इसी बीच उन्होंने 74 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    साइब्रांड ने अपनी जुझारू पारी में 85 गेंदों का सामना किया और छह चौके जड़े। वहीं, दूसरी तरफ विकेटों का पतझड़ थम नहीं रहा था। यह विश्व कप का पहला मैच रहा, जिसमें 78 ओवर के खेल में दोनों ही टीमों की तरफ से एक भी छक्का नहीं लग पाया।

    यह भी पढ़ें- World Cup 2023 Points Table: अफगानिस्तान ने प्वाइंट्स टेबल में मचाई उथल-पुथल, पाक का बिगाड़ा खेल; सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाया मजबूत कदम