Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs AUS Ashes Test: पिंक बॉल टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 2-0 की बढ़त, गाबा में भी शर्मसार हुई बेन स्टोक्स की सेना

    Updated: Sun, 07 Dec 2025 03:23 PM (IST)

    ENG vs AUS Ashes Test: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। गा ...और पढ़ें

    AUS vs ENG 2nd Test: गाबा में भी शर्मसार हुई इंग्लैंड की टीम

    AUS vs ENG 2nd Test: गाबा में भी शर्मसार हुई इंग्लैंड की टीम

    HighLights

    1. AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

    2. ENG vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने गाबा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

    3. ENG vs AUS 2nd Test: मिचेल स्टार्क और माइकल नसेर छाए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Australia vs England, 2nd Test Match Report: ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया। इस तरह पर्थ के बाद गाबा में भी इंग्लैंड की टीम ने मैच में हार का सामना किया। पिंक बॉल से डे-नाइट फॉर्मेट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कंगारू टीम के आगे इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों ने सरेंडर किया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

    चौथे दिन के खेल में इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 241 रन बनाकर ढेर हुई और उन्होंने कंगारू टीम को 65 रन का टारगेट दिया, जिसे मेजबान टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चौथी पारी में ट्रेविस हेड ने 22 रन की पारी खेली, लेकिन वह मैच को फिनिश नहीं कर पाए। कप्तान स्टीव स्मिथ और जेक वेदरलैंड ने फिर आसानी से टीम को 65 रन तक पहुंचाया और टीम को जीत दिलाई।

    AUS vs ENG 2nd Test: गाबा में भी शर्मसार हुई इंग्लैंड की टीम

    दरअसल, इंग्लैंड (ENG vs AUS Ashes Test) की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 334 रन बनाकर सिमट गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 511 रन बनाए और मेहमान टीम पर 177 रन की लीड हासिल की। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 241रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से 177 रन पीछे थी। ऐसे में मेजमान की टीम को सिर्फ 65 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।  

    मिचेल स्टार्क और नेसर छाए

    इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और माइकल नेसर (Michael Neser) का जलवा रहा। स्टार्क ने सिर्फ गेंदबाजी नहीं, बल्लेबाजी में भी शानदार परफॉर्म किया। स्टार्क ने दोनों पारियों को मिलाकर 8 विकेट लिए, जबकि पहली पारी में स्टार्क ने बैटिंग करते हुए 77 रन की पारी भी खेली थी, जो कि टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन की रही। उनके अलावा माइकलनसेर ने दोनों पारियों को मिलाकर 6 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में नसेर ने पंजा खोला और इंग्लैंड की टीम को 241 रन पर ही समेट दिया। 

    खबरें और भी

    जो रूट की शतकीय पारी गई बेकार

    इंग्लैंड (AUS vs ENG 2nd Test)की ओर से पहली पारी में जो रूट (Joe Root) ने 206 गेंदों पर नाबाद 138 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा पहली पारी में जैकक्राउली ने 76 रन बनाए थे। हैरीब्रूक ने 31 रन, तो जोफ्राआर्चर ने 38 रन की पारी खेली थी और इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 511 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।

    हालांकि, जो रूट दूसरी पारी में ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। उन्होंने 36 गेंदों पर 15 रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान बेनस्टोक्स (50) बनाए। उनके अलावा जैकक्राउली ने 44 और विलजैक्स ने 44 रन की पारी खेली। 

    यह भी पढ़ें- AUS vs ENG 2nd Test: Mitchell Starc का ऑलराउंड प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत की ओर बढ़ी ऑस्‍ट्रेलिया

    यह भी पढ़ें- AUS vs ENG: 'मैं खेलने के लिए तैयार...', पैट कमिंस ने वापसी का कर दिया एलान, तीसरे टेस्ट से पहले मिली हरी झंडी