विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs BAN: बांग्लादेश ने कर दिया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पटक रच दिया इतिहास

Updated: Sun, 16 Aug 2026 10:38 AM (IST)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात देकर इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश से इस जीत की उम्मीद किसी को नहीं थी, लेकिन उसने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मौका तक नहीं दिया।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने डारविन के मरारा स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश की ये जीत ऐतिहासिक है क्योंकि उसने पहले कभी ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट में मात नहीं दी थी। जीत के लिए बांग्लादेश को महज 57 रनों का टारगेट मिला था जो उसने चौथे दिन दूसरे सेशन में हासिल कर इतिहास रच दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर रही और शुरू से ही बांग्लादेश हावी। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मेजबान टीम को पहली पारी में 198 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद पहली पारी में 426 रनों का विशाल स्कोर बना 228 रनों की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ढह गई और किसी तरह 284 रन बनाते हुए 57 रनों की बढ़त ही हासिल कर ली। बांग्लादेश ने आसान से टारगेट को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मिराज ने किया परेशान

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 161 रनों के साथ की थी। बांग्लादेश की बल्लेबाजी के समय निचले क्रम में आकर अर्धशतक जमाने वाले मेहदी हसन मिराज ने अपनी फिरकी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। उन्होंने पहले एलेक्स कैरी को अपना शिकार बनाया जो 30 रन ही बना पाए। उनके बाद बेयू बेवस्टर को उन्होंने पांच रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। पैट कमिंस भी आठ रनों से आगे अपनी पारी नहीं ले सका और मिराज का शिकार बने।

कैमरन ग्रीन अकेले लड़ रहे थे और दूसरे छोर पर कोई उनका साथ देने वाला नहीं मिल रहा था। मिचेल स्टार्क ने कुछ देर पैर जमाए, लेकिन तस्कीन अहमद ने 18 के निजी स्कोर पर उनकी पारी खत्म कर दी। ग्रीन भी फिर हसन महमूद की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 201 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 104 रनों की पारी खेली। मिराज ने नाथन लॉयन को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त कर दिया।

आसानी से बनाए रन

जीत के लिए अब बांग्लादेश को 57 रन चाहिए थे। जोश हेजलवुड ने पहली पारी के शतकवीर तन्जीद हसन को बिना खाता खोले आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया। इसके बाद शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक ने टीम को दूसरा झटका नहीं लगने दिया और बांग्लादेश को ऑस्टेलियाई जमीन पर पहली जीत दिलाई। 

ये बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कुल दूसरी जीत है। इससे पहले उसने साल 2017 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन बांग्लादेश ने ये जीत अपने घर में हासिल की थी और इस बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया है

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: चोट के बाद वापसी कर रहे हेजलवुड ने 'छक्का' लगा किया कमाल, खास लिस्ट में लिखवाया नाम

यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: बांग्लादेश ने निकाली ऑस्ट्रेलिया की हवा, दूसरी पारी में भी मेजबान टीम की बल्लेबाजी को झकझोरा