Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AUS vs SA: Tim David की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजों का कमाल, ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले ही टी20 में साउथ अफ्रीका को रौंदा

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 06:56 PM (IST)

    AUS vs SA 1st T20I टिम डेविड की तूफानी अर्धशतकीय पारी के चलते ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका को 17 रन से शिकस्‍त दी। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस ...और पढ़ें

    ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने जीता मुकाबला। इमेज- एक्‍स
    ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने जीता मुकाबला। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. टिम डेविड रहे प्‍लेयर ऑफ द मैच
    2. ऑस्‍ट्रेलिया ने 17 रन से जीता मैच
    3. मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड में हुई टक्‍कर

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टिम डेविड की तूफानी पारी के चलते ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका को 17 रन से मात दी। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम निर्धारित ओवरों में 161 रन ही बना सकी।

    ऑस्‍ट्रेलिया की खराब शुरुआत

    ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 30 रन पर टीम को 3 झटके लग चुके थे। कप्‍तान मिचेल मार्श ने 7 गेंदों पर 13 और ट्रेविस हेड ने 7 गेंदों पर 2 रन बनाए। जोश इंग्लिश गोल्‍डन डक पर पवेयिलन लौटे। इसके बाद कैमरून ग्रीन और टिम डेविड के बीच 40 रन की पार्टनरशिप हुई। ग्रीन ने 13 गेंदों पर 35 रन की आतिशी पारी खेली। उनके आउट होने के बाद फिर विकेट की झड़ी लग गई।

    मफाका ने झटके 4 विकेट

    मिशेल ओवेन ने 2, ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 1, बेन ड्वार्शुइस ने 17 रन बनाए। टिम डेविड शतक से चूक गए और उन्‍होंने 52 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 8 छक्‍के लगाए। जैम्‍पा ने 1 और नाथन एलिस ने 12 रन बनाए। क्वेना मफाका ने 4 विकेट चटकाए। वहीं कगिसो रबाडा को 2 सफलताएं मिलीं।

    पहले ही ओवर में गिरा विकेट

    179 रन चेज करने उतरी साउथ अफ्रीका को पहले ही ओवर में झटका लगा। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जोश हेजलवड ने कप्‍तान एडेन मार्कराम को ग्रीन के हाथों कैच आउट कराया। मार्कराम ने 3 चौकों की मदद से 6 गेंदों पर 12 रन बनाए। 3 नंबर पर आए लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने रयान रिकेल्‍टन के साथ पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर 28 रन जोड़े। 5वें ओवर में लुआन 14 रन बनाकर मैक्‍सवेल का शिकार बने। डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन ही बना सके।

    खबरें और भी

    सलामी बल्‍लेबाज रयान को अब ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला। दोनों के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। स्‍टब्‍स ने 27 गेंदों पर 37 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे खाता तक नहीं खोल सके। कॉर्बिन बॉश ने 2 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी गोल्‍डन डक पर आउट हुए। आखिरी ओवर में रयान रिकेल्टन ने मैक्‍सवेल को कैच थमा दिया। रयान ने 55 गेंदों पर 71 रन बनाए। वहीं रबाडा के बल्‍ले से 6 रन निकले।

    यह भी पढ़ें- AUS vs SA: 19 साल के क्वेना मफाका ने हासिल की अनोखी उपलब्धि, वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार कर दिया यह कमाल

    यह भी पढ़ें- AUS vs SA: टिम डेविड ने कॉर्बिन बॉश की गेंद पर जड़ा छक्का, दर्शक ने एक हाथ से कैच पकड़कर सभी को किया हक्‍का-बक्‍का- Video