विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AUS vs SA: Dewald Brevis के तूफान पर मार्श-मैक्‍सवेल ने फेरा पानी, ऑस्‍ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्‍जा

Published: Sat, 16 Aug 2025 06:34 PM (IST)

Australia vs South Africa 3rd T20I डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी फिफ्टी पर कंगारू कप्‍तान मिचेल मार्श और ऑलराउंडर ग्‍लेन मैक्‍सवेल ...और पढ़ें

मैक्‍सवेल ने खेली मैच जिताऊ पारी। इमेज- एक्‍स
मैक्‍सवेल ने खेली मैच जिताऊ पारी। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने बनाए नाबाद 62 रन
  2. मिचेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी
  3. डेवाल्ड ब्रेविस ने भी ठोकी फिफ्टी

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी फिफ्टी पर कंगारू कप्‍तान मिचेल मार्श और ऑलराउंडर ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने पानी फेर दिया। कैजलीज स्टेडियम में खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया। इसके साथ ही मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की।

सस्‍ते में आउट हुए एडेन

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में कप्‍तान एडेन मार्कराम ने कैमरून ग्रीन को कैच थमा दिया। एडेन ने 3 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। 3 नंबर पर उतरे लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 15 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। वहीं सलामी बल्‍लेबाज रयान रिकेल्टन ने 2 चौकों की बदौलत 13 गेंदों पर 13 रन बनाए।

डेवाल्‍ड ने जड़ी फिफ्टी

इसके बाद डेवाल्‍ड ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 61 रन की पार्टनरशिप की। डेवाल्‍ड ने 22 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। उन्‍होंने 6 चौकों की मदद से 26 गेंदों पर 53 रन कूटे। वहीं स्‍टब्‍स ने 23 गेंदों पर 25 रन की सधी हुई पारी खेली। कॉर्बिन बॉश ने 1 और सेनुरान मुथुसामी ने 9 रनों का योगदान दिया। रासी वैन डेर डुसेन 38 रन बनाकर नाबाद रहे। नाथन एलिस ने सबसे ज्‍यादा 3 शिकार किए। वहीं जोश हेजलवुड और एडम जैम्‍पा के खाते में 2-2 सफलताएं आईं।

कंगारूओं की दमदार शुरुआत

173 रनों के टारगेट को कंगारू टीम ने आखिरी ओवर में 8 विकेट खोकर चेज किया। टीम की शुरुआत दमदार रही और ट्रेविस हेड ने मिचले मार्श के साथ मिलकर 66 रन जोड़े। मार्करम ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हेड ने 18 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। जोश इंगलिस डक पर आउट हुए। वहीं कप्‍तान मार्श ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 37 गेंदें खेलीं और 54 रन बनाए। कैमरून ग्रीन 9 रन ही बना सके।

अच्‍छी शुरुआत के बाद ऑस्‍ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई थी। टिम डेविड ने 9 गेंदों पर 17 रन जड़े। वहीं आरोन हार्डी और बेन ड्वार्शिस ने 1-1 रन बनाया। हालांकि, एक छोर पर डटे ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने ऑस्‍ट्रेलिया को जीत दिला दी। उन्‍होंने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- R Ashwin ने किया CSK का पर्दाफाश, Dewald Brevis को खरीदने के पीछे का बताया राज

यह भी पढ़ें- CSK ने Dewald Brevis को दिया ज्‍यादा पैसा? आर अश्विन के दावे पर चेन्‍नई ने जारी किया ऑफिशियल बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।