Australia U19 vs England U19 Highlights: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर बनाई फाइनल में जगह, पीक का शतक बेकार
Australia U19 vs England U19: इंग्लैंड ने दमदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हरा दिया और इसी के साथ फाइनल में जगह बना ली है। ...और पढ़ें

AUS U19 vs ENG U19 Live Score: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल टिकट के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान ओलिवर पीक का शतक भी ऑस्ट्रेलिया के काम नहीं आ सका और इंग्लैंड ने मंगलवार को उसे 27 रनों से मात देते हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 277 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.3 ओवरों में 250 रनों पर ढेर हो गई।
पीक ने 88 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का मारा। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान थॉम रियू ने भी शतक ठोका। उन्होंने 107 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए। फाइनल में अब इंग्लैंड का सामना कल भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा।