Australia U19 vs England U19 Highlights: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर बनाई फाइनल में जगह, पीक का शतक बेकार
Australia U19 vs England U19: इंग्लैंड ने दमदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हरा दिया और इसी के साथ फाइनल में जगह बना ली है।

AUS U19 vs ENG U19 Live Score: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल टिकट के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान ओलिवर पीक का शतक भी ऑस्ट्रेलिया के काम नहीं आ सका और इंग्लैंड ने मंगलवार को उसे 27 रनों से मात देते हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 277 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 47.3 ओवरों में 250 रनों पर ढेर हो गई।
पीक ने 88 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का मारा। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान थॉम रियू ने भी शतक ठोका। उन्होंने 107 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए। फाइनल में अब इंग्लैंड का सामना कल भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड ने जीता मैच
48वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिंटों ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ओलिवर पीक को आउट कर उसकी पारी खत्म कर दी और इंग्लैंड को 27 रनों से जीत दिलाते हुए फाइनल में पहुंचा दिया। पीक ने 88 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: चार्ल्स लचमंड आउट
47वें ओवर की पहली गेंद पर चार्ल्स लचमंड आउट हो गए हैं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपना नौवां विकेट खो दिया है। इंग्लैंड फाइनल में जाने से एक कदम दूर है।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने खोया आठवां विकेट
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। 43वें ओवर की पहली गेंद पर अल्बर्ट ने नैडन कूरे को आउट कर दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। इंग्लैंड की टीम जीत से दो कदम की दूरी पर है।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: हेडन शिलर भी आउट
ऑस्ट्रेलिया ने अपना सांतवां विकेट भो खो दिया है। हेडन शिलर को 41वें ओवर की चौथी गेंद पर मोर्गन ने आउट कर दिया। इसी के सात इंग्लैंड की टीम जीत की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाती दिख रही है।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: आर्यन शर्मा भी लौटे पवेलियन
आर्यन शर्मा के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा विकेट खो दिया है। वह 38वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 23 गेंदों पर 34 रन बनाए।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: ड्रेपर भी आउट
ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में फंस गई है। 32वें ओवर की चौथी गेंद पर ड्रैपर भी आउट हो गए हैं। उनको भी लम्सडैन ने अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां से चेज करना मुश्किल होगा।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: 30 ओवरों का खेल खत्म
30 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय चार विकेट खोकर 124 रन है। कप्तान ओलिवर पीक और जेडन डैपर मैदान पर हैं दोनों से टीम को जीत दिलाने की उम्मीद है।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: यंग भी लौटे पवेलियन
यंग भी आउट हो गए हैं और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। वह तीन रन बनाकर लम्सडेन की गेंद पर आउट हो गए।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: सैमुअल लौटे पवेलियन
ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लग गय है। सैमुअल भी आउट हो गए हैं। 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर अलबर्ट ने उन्हें आउट किया। वह अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। उनके बल्ले से 83 गेंदों पर 47 रनों की पारी निकली।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: सैमुअल और पीक ने संभाला मोर्चा
शुरुआत में दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद निलेश सैमुअल और ओलिवर पीक ने पारी को संभाल लिया है। दोनों से टीम को एक अच्छी साझेदारी की उम्मीद है।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: स्टीवन होगन भी आउट
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट स्टीवन होगन के रूप में गिरा जो तीन रन ही बना सके। उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया, लेकिन रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिर चुका है। छठे ओवर की चौथी गेंद पर विल मालाजुक आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू
ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू हो चुकी है। टीम को जीत के लिए 278 रनों की जरूरत है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी जहां उसका सामना भारत या अफगानिस्तान से होगा।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को मिला 278 रन का लक्ष्य
इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में शानदार बैटिंग करती हुई नजर आई। टीम की ओर से थॉमस रेव ने शतकीय पारी खेली। कैलेब फाल्कनर और थॉमस के बीच 135 रन की शतकीय साझेदारी हुई और इस तरह इंग्लैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 277 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को अंडर-19 विश्व कप में पहुंचने के लिए 278 रन का टारगेट मिला।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: 250 रन के पार इंग्लैंड का स्कोर
इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम का स्कोर 48 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसानम पर 265 रन रहा।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: थॉमस रेव ने जड़ा शतक
पारी के 40 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन रहा। थॉमस रेव ने शतक जड़ दिया है और उनका साथ राल्फी अल्बर्ट दे रहे हैं।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: थॉमस रेव शतक के करीब
पारी के 30 ओवर के बाद इंग्लैंड टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन रहा। थॉमस रेव (80 रन नाबाद) और कालेब मैथ्यु फाल्कोनर 23 रन बनाकर नाबाद हैं।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: 10 ओवर का खेल खत्म
10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। बेन मेयस (20) और जोसेफ मूरस (15) रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: बेन डॉकिन्स बने बायरोम का शिकार
पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर विलियम बायरोम ने बेन डॉकिन्स को अपना शिकार बनाया। 3 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को डॉकिन्स के रूप में पहला झटका लगा। वो इस दौरान महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले स्लिम में तैनात कप्तान ने उनका कैच लपका।
दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3/1 रहा।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की प्लेइंग-11
विल मलाजचुक, नितेश सैमुअल, स्टीवन होगन, ओलिवर पीक (कप्तान), एलेक्स ली यंग (विकेटकीपर), जेडन ड्रेपर, आर्यन शर्मा, हेडन शिलर, नादेन कूरे, विल बायरोम, चार्ल्स लाचमंड
Australia U19 vs England U19 Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने बताया कि वो एक बदलाव के साथ आज मैदान पर उतरे है। एलेक्स ग्रीन बीमार है और उनकी जगह एलेक्स फ्रेंच को मौका मिला है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ऑलिवर ने भी बताया कि वो भी एक बदलाव के साथ सेमीफाइनल खेलने उतरे है। विलयम बायरोम की जगह बेन गॉर्डन को मौका मिला है।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच का टॉस कुछ ही मिनटों में होने वाला है।
ICC U19 World Cup 2026 1st Semi Final: इंग्लैंड की टीम
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन, इसहाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, एलेक्स फ्रेंच, विल बेनिसन, अली फारूक।
AUS U19 vs ENG U19 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार
ओलिवर पीक (कप्तान), कैसी बार्टन, नादेन कूरे, जेडन ड्रेपर, बेन गॉर्डन, स्टीवन होगन, थॉमस होगन, जॉन जेम्स, चार्ल्स लैकमंड, विल मलाजचुक, नितेश सैमुअल, हेडन शिलर, आर्यन शर्मा, विलियम बायरोम, एलेक्स ली यंग
Australia U19 vs England U19 Live Score: आज अंडर-19 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज अंडर-19 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच है। ये मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। मैच की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी, जबकि टॉस 12:30 बजे होना है।