विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुमराह मैजिक के बाद यशस्‍वी-राहुल ने ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों की निकाली हवा, पर्थ में झंडे गाड़ने की ओर टीम इंडिया

Updated: Sat, 23 Nov 2024 04:03 PM (IST)

पर्थ में पहले दिन 17 विकेट गिरने के बाद दूसरे दिन महज 3 विकेट ही गिरे। दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार वापसी की। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ...और पढ़ें

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच शतकीय साझेदारी।
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बीच शतकीय साझेदारी।

HighLights

  1. भारत ने बनाई 218 रन की बढ़त
  2. भारत दूसरे पारी में बिना नुकसान पर बनाए 172 रन
  3. शतक के करीब पहुंचे यशस्वी जायसवाल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहले दिन 17 विकेट गिरने के बाद पर्थ की पिच का मिजाज दूसरे दिन एकदम ही बदल गया। दूसरे दिन के शुरुआती एक घंटे तक पिच पुरानी जैसे ही खेली और भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बचे हुए तीन विकेट निकाल कर 104 रन पर समेट दिया। इसके बाद पिच बल्लेबाजी के लिए एकदम उपयुक्त हो गई। भारत को पहली पारी में 46 रन की बढ़त मिली और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ खेलते हुए इसे विशाल स्कोर की ओर मोड़ दिया है।

दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाने उतरे मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी अपनी पारी में ज्यादा रन नहीं जोड़ सके। जसप्रीत बुमराह ने एलेक्स कैरी को 21 के स्कोर पर आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया। मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए स्टार्क ने हेजलवुड के साथ मिलकर 25 रनों की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। हर्षित राणा को आखिरी के दो विकेट मिले। राणा ने कुल तीन विकेट अपने नाम किया। सिराज ने दो विकेट लिए।

धैर्य का दिया परिचय

46 रन की बढ़त के साथ उतरे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने धैर्य के साथ खेलते हुए अपने मंसूबे जाहिर कर दिए। हमेशा आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले यशस्वी जायसवाल शांत दिखे और सिंगल डबल में अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वहीं, पहली पारी में विवादित आउट दिए जाने वाले केएल राहुल ने भी सधी हुई शुरुआत की। दोनों ने बिना किसी परेशानी के खेल को आगे बढ़ाया। दोनों ने विकेट पर समय बिताया और पर कमजोर गेंदों पर चौके और छक्के लगाए।

दूसरी पारी में नहीं दिखाई हड़बड़ी

यशस्वी और केएल राहुल ने बिना हड़बड़ी के खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रचा। दोनों पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर सहवाग और आकाश चोपड़ा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दरअसल, साल 2004 में सहवाग और आकाश चोपड़ा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी। 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है।

शतक के करीब जायसवाल

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली पारी में फेल होने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया। अब वह शतक की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जायसवाल 193 गेंद पर 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, 153 गेंद पर चार चौके की मदद से केएल राहुल 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पिलाया पानी, केएल राहुल के साथ मिलकर 21 साल बाद किया अनोखा काम