Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND W vs AUS W: हरमनप्रीत की फिफ्टी के बाद भी हारी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्‍ट्रेलिया

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 11:45 PM (IST)

    IND W vs AUS W विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 18वें मैच में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टक्‍कर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से हुई। शारजाह क् ...और पढ़ें

    भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्‍मीदें अभी भी जिंदा। इमेज- बीसीसीआई
    भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्‍मीदें अभी भी जिंदा। इमेज- बीसीसीआई

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 18वें मैच में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से हुआ। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने भारत को 9 रन से हराया।

    इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दूसरी ओर भारतीय टीम अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। इसके लिए पाकिस्‍तान अगर न्‍यूजीलैंड को हराता है तो भारत सेमीफाइनल खेल पाएगा।

    ऑस्‍ट्रेलिया ने बनाए 151 रन

    • मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की कप्‍तान ताहलिया मैकग्राथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
    • पहले बैटिंग करते हुए ऑस्‍ट्रेलियाई महिलाओं ने 20 आवेर में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए।
    • सलामी बल्‍लेबाज ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्‍यादा 40 रन की पारी खेली।
    • उनके अलावा कप्‍तान ताहलिया मैक्ग्रा और एलिस पेरी ने 32-32 रन का योगदान दिया।
    • फोएब लिचफील्ड ने नाबाद 15 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंच दिया।
    • भारत की ओर से रेणुका ठाकुर सिंह और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
    • उनके अलावा श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव ने 1-1 शिकार किया।

    भारतीय टीम ने बनाए 142 रन 

    152 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कप्‍तान हरमनप्रीत ने नाबाद अर्धशतक लगाया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं। हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 54 रन बनाए।

    उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 29 रन, शेफाली वर्मा ने 20 रन, जेमिमा रोड्रिग्स ने 16 रन बनाए। रेणुका ठाकुर 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट झटके। मेगन स्कट और एशले गार्डनर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: बीच मैच भारत ने किया प्लेइंग इलेवन में बदलाव, एलिसा हीली के बजाय मैक्ग्रा से ली गई परमिशन

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की प्लेइंग इलेवन

    बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन स्कट, डार्सी ब्राउन।

    भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन

    शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका सिंह।

    ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: LBW आउट होने के बाद भी कैसे बच गईं Phoebe Litchfield, जानें तीसरे अंपायर ने क्‍यों पलटा फैसला

    खबरें और भी