Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AUS W vs NZ W: बेथ मूनी की पारी के बाद गेंदबाजों का कहर, ऑस्‍ट्रेलिया ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 11:04 PM (IST)

    AUS W vs NZ W विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 10वें मुकाबले में मंगलवार को ऑस्‍ट्रेलिया का सामना न्‍यूजीलैंड से हुआ। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस ...और पढ़ें

    ऑस्‍ट्रेलिया ने 60 रन से जीता मुकाबला। इमेज- टी20 वर्ल्‍ड कप
    ऑस्‍ट्रेलिया ने 60 रन से जीता मुकाबला। इमेज- टी20 वर्ल्‍ड कप

    HighLights

    1. ऑस्‍ट्रेलिया ने बनाए 148 रन
    2. 88 रन पर सिमटी न्‍यूजीलैंड
    3. मेगन शुट्ट रहीं मैच की हीरो

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 10वें मुकाबले में मंगलवार को ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का सामना न्‍यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम से हुआ। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने न्‍यूजीलैंड को 60 रन से हराया। टूर्नामेंट में यह ऑस्‍ट्रेलिया की लगातार दूसरी जीत है। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया है।

    ऑस्‍ट्रेलिया ने बनाए 148 रन

    ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बना। ऑस्‍ट्रेलिया की शुरुआत अच्‍छी रही। 41 के स्‍कोर पर टीम को पहला झटका लगा। कप्‍तान एलिसा हीली ने 20 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 26 रन बनाए। 12वें ओवर टीम का दूसरा विकेट गिरा। बेथ मूनी ने 32 गेंदों पर 40 रन बनाए।

    अमेलिया केर ने 4 विकेट चटकाए

    इसके बाद एलिस पेरी ने 24 गेंदों पर 30 रन बनाए। ग्रेस हैरिस का खाता नहीं खुला। फोबे लिचफील्ड ने 18 गेंदों पर 18 रन, जॉर्जिया वेयरहैम ने 4 रन, एशले गार्डनर ने 6 रन और एनाबेल सदरलैंड ने 2 रन बनाए। ताहलिया मैकग्राथ 9 रन और सोफी मोलिनेक्स 7 रन बनाकर नाबाद रहीं। अमेलिया केर ने 4 विकेट चटकाए। रोजमेरी मैयर और ब्रुक हॉलिडे ने 2-2 शिकार किए।

    ये भी पढ़ें: ICC Women's T20I Rankings: हरमनप्रीत कौर और श्रेयंका पाटिल ने लगाई लंबी छलांग, जेमिमा-मंधाना को हुआ नुकसान

    88 रन पर सिमटी न्‍यूजीलैंड टीम

    149 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड टीम 88 रन पर सिमट गई। अमेलिया केर ने सबसे ज्‍यादा 29 रन बनाए। उनके अलावा सूजी बेट्स ने 20 रन और ली ताहुहु ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से मेगन शुट्ट और एनाबेल सदरलैंड ने 3-3 विकेट चटकाए। उनके अलावा सोफी मोलिनक्स ने 2, जॉर्जिया वेयरहैम और ताहलिया मैकग्राथ ने 1-1 सफलता प्राप्‍त की।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IND W vs SL W: श्रीलंका के विरुद्ध भारत को चाहिए बड़ी जीत, कप्‍तान हरमनप्रीत कौर के खेलने पर सस्‍पेंस