Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN W vs NL W: बांग्‍लादेश के सामने नहीं टिक सकी नीदरलैंड्स की महिलाएं, फिरदौस-शरमिन ने मचाया तहलका

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 11:13 PM (GMT+05:30)

    जूरिया फिरदौस (50) और शरमिन अख्‍तर (37*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत बांग्‍लादेश ने महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। बांग्‍लाद ...और पढ़ें

    जूरिया फिरदौस

    जूरिया फिरदौस

    HighLights

    1. बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड्स महिला को 6 विकेट से हराया

    2. बांग्‍लादेश की जीत में जूरिया फिरदौस और शरमिन अख्‍तर चमकी

    3. नीदरलैंड्स की कप्‍तान बाबेट डी लीड का अर्धशतक काम नहीं आया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जूरिया फिरदौस (50) और शरमिन अख्‍तर (37*) की उम्‍दा पारियों की बदौलत बांग्‍लादेश ने रविवार को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। बांग्‍लादेश ने पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप में क्‍वालीफाई करने वाली नीदरलैंड्स को 5 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से पटखनी दी।

    बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स महिला ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 139/8 का स्‍कोर बनाया। जवाब में बांग्‍लादेश ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। फिरदौस को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    बांग्‍लादेश की ठोस शुरुआत

    140 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बांग्‍लादेश को जूरिया फिरदौस और दिलारा अख्‍तर (26) ने 67 रन की साझेदारी करके मजबूत शुरुआत दिलाई। डी लांगे ने तब लगातार दो गेंदों में दो विकेट झटककर नीदरलैंड्स की वापसी कराई। लांगे ने फिरदौस को 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोलकेनबोअर के हाथों कैच आउट कराया। फिर अगली गेंद पर बांग्‍लादेशी कप्‍तान निगार सुल्‍ताना को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया।

    फिरदौस ने 33 गेंदों में 7 चौके और दो छक्‍के की मदद से 50 रन बनाए। फिर 11वें ओवर में सिएगर्स ने दिलारा अख्‍तर को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। जल्‍द ही शोभना मोस्‍टारी (4) रन आउट हो गईं।

    बांग्‍लादेश ने जीती बाजी

    यहां से शरमिन अख्‍तर (37*) और शोरना अख्‍तर (18*) ने मोर्चा संभाला और बांग्‍लादेश को जीत दिलाकर ही दम लिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 56 रन की अविजित साझेदारी की। शरमिन ने 32 गेंदों में चार चौके की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। शोरना ने 17 गेंदों में एक चौके की मदद से नाबाद 18 रन बनाए।

    खबरें और भी

    नीदरलैंड्स की तरफ से कैरोलिन डी लांगे ने दो विकेट चटकाए। सिल्‍वर सिएगर्स को एक सफलता मिली।

    कप्‍तान के अर्धशतक पर फिरा पानी

    वहीं, पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाएं। हालांकि, कप्‍तान बाबेट डी लीड (50) ने एक छोर पर डटकर बांग्‍लादेशी गेंदबाजों का मुकाबला किया और डच टीम को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

    लीड ने 45 गेंदों में पांच चौके की मदद से 50 रन बनाए। वो रन आउट हुईं। इसके अलावा पांच महिला बैटर्स की दहाई संख्‍या में रन बना सकी। हीथर सिएगर्स (16), फिबे मोलकनबोअर (11), रोबिन रिजके (13), इरिस जेविलिंग (13*) और सिल्‍वर सिएगर्स (10*) ने छोटा योगदान दिया।

    बांग्‍लादेश की तरफ से मरुफा अख्‍तर ने दो विकेट झटके। फरिहा त्रिश्‍ना, संजिदा अख्‍तर मेघला, राबया खान और रितु मोनी को एक-एक विकेट मिला।

    यह भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा की फिरकी का जादू, गेंदबाजी में रचा इतिहास; खास मुकाम पाने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बनीं

    यह भी पढ़ें- Harmanpreet Kaur ने विश्‍व कप के पहले ही मैच में रचा इतिहास, तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड