CPL 2026 Final: पाकिस्तानी बल्लेबाज का शतक गया बेकार, फालकॉन्स ने पहली बार खिताब जीतकर पलट दिए इतिहास के पन्ने
CPL 2026 Final: एंटीगा एंड बारबूडा फालकॉन्स ने पहली बार कैरेबियाई प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। फालकॉन्स ने ...और पढ़ें

फालकॉन्स ने पहली बार CPL खिताब जीता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एंटीगा एंड बारबूडा फालकॉन्स ने सोमवार को पहली बार कैरेबियाई प्रीमियर लीग का खिताब जीता। फालकॉन्स ने सीपीएल 2026 फाइनल में जमैका किंग्समैन को 20 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।
ब्रिजटाउन में खेले गए मुकाबले में जमैका किंग्समैन ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में फालकॉन्स ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
पाकिस्तानी क्रिकेटरों का जलवा
वेस्टइंडीज की धरती पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जलवा दो पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने अपना जलवा बिखेरा। जमैका किंग्समैन के माज सदाकत (114) ने शतक जमाया तो सूफ्यान मोकिम ने (4 विकेट) ने उम्दा गेंदबाजी की।
माज सदाकत सीपीएल फाइनल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीं, मोकिम ने सीपीएल फाइनल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल डाला। बता दें कि मोकिम ने फाइनल में 4 ओवर के अपने स्पेल में 14 रन देकर 4 विकेट झटके।
𝐀𝐧𝐭𝐢𝐠𝐮𝐚 & 𝐁𝐚𝐫𝐛𝐮𝐝𝐚 𝐅𝐚𝐥𝐜𝐨𝐧𝐬! This is your TIME! 🇦🇬🏆
— CPL T20 (@CPL) September 21, 2026
Congratulations to 𝐭𝐡𝐞 𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐑𝐞𝐩𝐮𝐛𝐥𝐢𝐜 𝐁𝐚𝐧𝐤 𝐂𝐏𝐋 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧𝐬!🇦🇬x🇯🇲#CPL26 #CPLFINAL #ABFvJK #CricketPlayedLouder pic.twitter.com/288wYePXTC
सदाकत और मोकिम की धूम
बता दें कि एंटीगा एंड बारबूडा फालकॉन्स के कप्तान मोइन अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जमैका की शुरुआत जायडेन सील्स ने बिगाड़ी। उन्होंने कर्क मैकेंजी को खाता भी नहीं खोलने दिया और कॉर्नवाल के हाथों कैच आउट कराया। केसी कार्थी (9) को अल्जारी जोसेफ ने शादाब खान के हाथों कैच आउट कराया।
सदाकत-अय्यूब की मजबूत पार्टनरशिप
जमैका की पारी को माज सदाकत (114) और सैम अय्यूब (29) ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। मोकिम ने अय्यूबक को हसन नवाज के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने जल्द ही जमैका के कप्तान रोवमैन पॉवेल को स्प्रिंगर के हाथों कैच आउट कराकर फालकॉन्स की वापसी कराई।
शादाब खान ने रोमेन मॉरिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मॉरिस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हसन खान (1) और कीमो पॉल (1) को मोकिम ने अपना शिकार बनाया। जोसेफ ने आंद्रे रसेल (2) को बांधे रखा और शादाब खान के हाथों कैच आउट कराया। सदाकत आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। स्प्रिंगर ने जेम्स के हाथों कैच आउट कराकर सदाकत की पारी का अंत किया।
बता दें कि माज सदाकत ने केवल 58 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्के की मदद से 114 रन बनाए। हालांकि, मैच में वो दूसरे छोर पर अच्छा साथ पाने के लिए तरस गए। फालकॉन्स की तरफ से मोकिम ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। अल्जारी जोसेफ को दो विकेट मिले। जायडेन सील्स, शादाब खान और शमार स्प्रिंगर को एक-एक सफलता मिली।
MAAZ SADAQAT! You are unbelievable! 💯
— CPL T20 (@CPL) September 21, 2026
Sadaqat becomes the first player in CPL history to score a century in a 𝐂𝐏𝐋 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥! 🇦🇬x🇯🇲#CPL26 #CPLFINAL #ABFvJK #CricketPlayedLouder #RepublicBank pic.twitter.com/teSFlLTgCD
जांगू-नवाज ने दिलाई जीत
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फालकॉन्स को रहकीम कॉर्नवाल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पारी के पहले ओवर में दो छक्के और दो चौके की मदद से 20 रन बनाए। सैम अय्यूब ने ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड किया। फिर ऐविन लुईस (38) ने आमिर जांगू (57*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। लॉस ने लुईस को बोल्ड करके इस पार्टनरशिप को ब्रेक किया।
यहां से जांगू और नवाज ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की अविजित साझेदारी करके एंटीगा एंड बारबूडा फालकॉन्स को पहली बार चैंपियन बनाया। जांगू ने 34 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। नवाज ने 35 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 47 रन बनाए।
