CSK vs KKR Highlights: जीत के लिए तरसी कोलकाता, चेन्नई ने अपने घर में 32 रनों से रौंदा; संजू और नूर ने बिखेरी चमक
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: गेंदबाजों की शानदार वापसी के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना जीत का खाता नहीं खोल सकी और चेन्नई ...और पढ़ें
-1776191153550_m.webp)
चेन्नई को घर में चुनौती देगी कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने घर चेपक में 32 रनों से हरा दिया। चेन्नई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 192 रन बनाए। कोलकाता की टीम पूरे 20 ओवरों के बाद सात विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।
मेजबान टीम के लिए संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए।
कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए। सुनील नरेन ने चार ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट लिया। अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा के हिस्से एक-एक विकेट आया।