CSK vs KKR Highlights: जीत के लिए तरसी कोलकाता, चेन्नई ने अपने घर में 32 रनों से रौंदा; संजू और नूर ने बिखेरी चमक
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: गेंदबाजों की शानदार वापसी के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना जीत का खाता नहीं खोल सकी और चेन्नई ने उसे अपने घर में मात दी।
-1776191153550_m.webp)
चेन्नई को घर में चुनौती देगी कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने घर चेपक में 32 रनों से हरा दिया। चेन्नई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 192 रन बनाए। कोलकाता की टीम पूरे 20 ओवरों के बाद सात विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।
मेजबान टीम के लिए संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए।
कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए। सुनील नरेन ने चार ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट लिया। अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा के हिस्से एक-एक विकेट आया।
CSK vs KKR Live Score: घर में विजयी चेन्नई
चेन्नई ने अपना किला बचा लिया है। उसने कोलकाता को 32 रनों से मात देते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की है और कोलकाता को जीत का खाता नहीं खोलने दिया।
CSK vs KKR Live Score: सरफराज का शानदार कैच
आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर सरफराज ने शॉर्ट थर्डमैन पर रमनदीप का शानदार कैच लपका। कोलकाता ने इसी के साथ अपना सातवां विकेट खो दिया।
CSK vs KKR Live Score: आखिरी ओवर में 45 रनों की जरूरत
चेन्नई की दूसरी जीत पक्की लग रही है। आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 45 रन चाहिए जो नामुमकिन हैं।
CSK vs KKR Live Score: दो ओवरों का खेल बाकी
अब दो ओवरों का खेल बचा है और इन 12 गेंदों पर कोलकाता को जीत के लिए 55 रन बनाने हैं। जो लगभग नामुमकिन से लग रहे हैं। रमनदीप सिंह 24 और पावेल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs KKR Live Score: खलील अहमद चोटिल
17वां ओवर फेंकने आए खलील अहमद आखिरी गेंद पर चोटिल हो गए। वह रनअप लेकर गेंद फेंकने आ रहे थे कि तभी उनकी मांसपेशियां खिंच गई और वह बाहर चले गए। ओवर की आखिरी गेंद गुरजपनीत सिंह ने फेंकी। 17 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 131 रन है। कोलकाता को 18 गेंदों पर 62 रनों की जरूरत है।
CSK vs KKR Live Score: 15 ओवरों का खेल खत्म
15 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। कोलकाता ने छह विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं। यहां से कोलकाता को 30 गेंदों पर 86 रनों की जरूरत है।
CSK vs KKR Live Score: रिंकू सिंह ने किया निराश, लौटे पवेलियन
नूर अहमद ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रिंकू सिंह को आउट कर दिया। नूर अहमद की गेंद पर शिवम दुबे ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच लपका। वह छह रन ही बना सके।
CSK vs KKR Live Score: नूर ने किया ग्रीन का शिकार
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर नूर ने कैमरन ग्रीन को आउट कर दिया। इससे पहले वाली गेंद पर उन्होंने रहाणे का शिकार किया था। ग्रीन गोल्डन डक हुए। नूर अब अपने अगले ओवर में हैट्रिक पर होंगे। कोलकाता के पांच विकेट गिर चुके हैं।
CSK vs KKR Live Score: अजिंक्य रहाणे लौटे पवेलियन
11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नूर अहमद ने कोलकाता के कप्तान रहाणे को आउट कर कोलकाता को चौथा झटका दे दिया है। रहाणे 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए।
CSK vs KKR Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। कोलकाता ने तीन विकेट खोकर 81 रन बनाए हैं। इस समय रिंकू सिंह और कप्तान रहाणे मैदान पर हैं।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता ने खोया तीसरा विकेट
कोलकाता ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। अकील हुसैन ने अंगकृष रघुवंशी को पवेलियन भेज दिया है। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर सरफराज ने रहाणे का कैच छोड़ा था, लेकिन अगली ही गेंद पर ब्रेविस ने कैच पकड़ अकील को विकेट दिला दिया।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता के बल्लेबाजों का रन बनाना हुआ मुश्किल
चेन्नई के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों को बांधे रखा है। कोलकाता के कप्तान रहाणे और युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं।
CSK vs KKR Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। छह ओवरों में कोलकाता ने दो विकेट खोकर 36 रन बनाए हैं। चेन्नई के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिए हैं।
CSK vs KKR Live Score: सुनील नरेन भी लौटे पवेलियन
सुनील नरेन की पारी का अंत हो गया है। खलील अहमद ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर नरेन को गुरजपनीत सिंह के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों पर 24 रन बनाने में सफल रहे।
CSK vs KKR Live Score: फिन एलन आउट
कोलकाता को बड़ा झटका लग गया है। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन आउट हो गए हैं। उनका विकेट अंशुल कंबोज ने लिया।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता की पारी शुरू
कोलकाता की पारी शुरू हो गई है। सुनील नरेन और फिन एलन पारी की शुरुआत कर रहे हैं। दोनों से तेज शुरुआत की उम्मीद है।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई ने बनाए 192
एक समय आसानी से 210 के पार जाती दिख रही चेन्नई को कोलकाता के गेंदबाजों ने 192 रनों पर ही रोक दिया। मध्य के ओवरों में जो लगाम कोलकाता ने कसी थी वो आखिरी के ओवरों में भी जारी रही औऱ चेन्नई 200 के पार भी नहीं जा सकी।
CSK vs KKR Live Score: ब्रेविस भी अर्धशतक से चूके
संजू सैमसन के बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी अर्धशतक से चूक गए हैं। त्यागी ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें वैभव के हाथों कैच करा दिया। ब्रेविस 29 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेलने में सफल रहे।
CSK vs KKR Live Score: सरफराज खान लौटे पवेलियन
सरफराज खान पवेलियन लौट गए हैं। 17वें ओवर की पहली गेंद पर सुनील नरेन ने सरफराज को बोल्ड कर दिया। इस बल्लेबाज ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता ने कसा शिकंजा
कोलकाता के गेंदबाजों ने मध्य के ओवरों में चेन्नई के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस लिया है और रन बनाने के ज्यादा मौके नहीं दिए हैं। 16 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 157 रन है। ये स्कोर ज्यादा हो सकता था, लेकिन मेहमान टीम के स्पिनरों ने चेन्नई को बांधे रखा।
CSK vs KKR Live Score: 15 ओवरों का खेल खत्म
चेन्नई की पारी के 15 ओवरों का खेल हो चुका है। टीम ने तीन विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं। सरफराज और डेवाल्ड ब्रेविस इस समय क्रीज पर हैं।
CSK vs KKR Live Score: संजू अर्धशतक से चूके
संजू अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। संजू 32 गेंदों पर 48 रन बना पाए जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई का स्कोर 100 के पार
चेन्नई की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। टीम ने आसानी से 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इस समय चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 102 रन है। संजू 40 रन बनाकर खेल रहे हैं तो ब्रेविस 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs KKR Live Score: आयुष आउट, पावरप्ले खत्म
छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आयुष की तूफानी पारी का अंत हो गया है। वैभव अरोड़ा की गेंद पर रमनदीप ने उनका कैच लपका। आयुष ने 17 गेंदों पर 38 रन बनाए जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल हैं। वहीं पावरप्ले में चेन्नई ने दो विकेट खोकर 72 रन बनाए हैं।
CSK vs KKR Live Score: आयुष म्हात्रे हुए आक्रामक
आयुष म्हात्रे इस समय खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। उन्होंने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। छठे ओवर में उन्होंने लगातार तीन चौके मारे।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई के 50 रन पूरे
चार ओवरों का खेल खत्म हो चुका है और चेन्नई ने एक विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। संजू सिर्फ 16 और आयुष म्हात्रे सात गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
CSK vs KKR Live Score: गायकवाड़ लौटे पवेलियन
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई को झटका लग गया है। टीम ने अपने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेज दिया है। अनुकूल की गेंद पर कप्तान ने बड़ा शॉट खेलना चाहा और पावेल द्वारा लपके गए। उन्होंने छह गेंदों पर सात रन बनाए।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई की तूफानी शुरुआत
संजू सैमसन ने पहला ओवर फेंकने आए वैभव अरोड़ा की जमकर कुटाई कर दी। उन्होंने शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके मारे। पहले ओवर में चेन्नई ने बिना कोई विकेट खोए 15 रन बनाए।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई की पारी शुरू हो गई है। संजू सैमसन के साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। दोनों से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद है।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पावेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटीकपर), आयुश म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जैमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई की पहले बल्लेबाजी
कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने एक बदलाव किया है। नवदीप सैनी की जगह वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है। चेन्नई ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
CSK vs KKR Live Score: नरेन और वरुण की वापसी पर नजरें
सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती चोटों से परेशान थे। वरुण पूरी तरह से फिट दिख रहे हैं और सुनील नरेन के साथ गेंदबाजी अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये कोलकाता के लिए अच्छी बात है।
CSK vs KKR Live Score: हेड टू हेड
दोनों ही टीमें आईपील की शुरुआत से खेल रही है। अभी तक इनके बीच कुल 32 मैच हुए हैं जिनमें से 20 में चेन्नई को जीत मिली है तो वहीं 12 मैचों में कोलकाता ने विजयी पताका फहराई है।
CSK vs KKR Live Score: कोलकाता को पहली जीत की तलाश
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी तक अपनी पहली जीत नहीं मिली है। चार मैचों में उसे तीन में हार मिली है तो वहीं एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था।
CSK vs KKR Live Score: माही के इंतजार में फैंस
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इस समय चोटिल हैं और बाहर चल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने नेट्स पर अभ्यास किया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मैच फिट नहीं है। ऐसे में उनके इंतजार में बैठे फैंस को निराशा मिल सकती है।
CSK vs KKR Live Score: चेन्नई के घर पहुंची कोलकाता
आईपीएल में आज पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। कोलकाता को अभी तक जीत नहीं मिली है और आज के मैच में वह अपना खाता खोलने को बेताब होगी। वहीं चेन्नई ने पिछले मैच में अपना खाता खोला है और इसी कारण वह लय में है।