विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंकाई क्रिकेटर का कमाल, अमेरिका में झटके चार गेंदों पर 4 विकेट, सुपर किंग्स को दी न भूलने वाली हार

Published: Mon, 06 Jul 2026 11:31 AM (IST)

दासुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट में कमाल कर दिया है। उन्होंने चार गेंदों पर चार विकेट लेकर टेक्सास सुपर किंग्स को जीत से महरूम कर दिया।

दासुन शनाका ने किया कमाल

दासुन शनाका ने किया कमाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में हैट्रिक लेना आसान नहीं है। बहुत कम गेंदबाज ही ये काम कर पाते हैं। हैट्रिक यानी तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट। श्रीलंका के एक गेंदबाज ने तो इससे भी ऊपर का काम किया है। इस गेंदबाज ने चार गेंदों पर चार विकेट झटक डाले हैं। इस खिलाड़ी का नाम है दासुन शनाका।

अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में सीटल ओर्कस की तरफ से खेल रहे शनाका ने चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में ये काम कर अपनी टीम को जीत दिलाई। जीत के लिए टेक्सास को 121 रनों की जरूरत थी, लेकिन ये टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी।

आखिरी ओवर में किया कमाल

आखिरी ओवर में शनाका को 15 रन बचाने थे। पहली गेंद पर चौका खाने के बाद शनाका ने वापसी की। दूसरी गेंद पर उन्होंने सिर्फ एक रन दिया और फिर अगली चार गेंदों पर चार विकेट लेकर सुपर किंग्स को हार के मुंह में धकेल दिया। उन्होंने पहले डोनोवान फेररा को आउट किया जो सेट थे और मैच निकाल सकते थे। उनके बाद शनाका ने काल्विन सावेज को आउट किया। एडम मिल्ने को आउट कर शनाका ने अपनी हैट्रिक पूरी की। आखिरी गेंद पर उन्होंने अमसी डी सिल्वा को पवेलियन भेज अपनी टीम को जीत दिलाई।

टेक्सास के लिए सबसे ज्यादा 44 रन शुभम रंजन ने बनाए। उन्होंने 44 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल रहे। उनके अलावा फरेरा ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान फाफ डु प्लेसी ने आठ गेंदों पर 14 रन बनाए। शनाका के अलावा सीटल के लिए ओटेनिल बार्टमैन ने तीन विकेट लिए।

रन बनाने हुए मुश्किल

इस मैच में अगर देखा जाए तो रन बनाने बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल रहे। सीटल की तरफ से भी कोई अर्धशतक नहीं लग सका। कैमरन गेनन 21 गेंदों पर 20 रनों के साथ टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। अली शेख ने 18 रन बनाए। शनाका ने भी 16 रनों का योगदान दिया। टेक्सास की तरफ से अमशी डी सिल्वा ने तीन विकेट लिए। एडम मिल्ने के हिस्से दो विकेट आए।

यह भी पढ़ें- ICC Women's T20 World Cup Prize Money: सातवां खिताब जीतकर ऑस्ट्रेलिया की हुई रिकॉर्ड कमाई, इंग्लैंड भी बनी मालामाल

यह भी पढ़ें- ENG W vs SA W: ब्रंट और नाइट के दम पर इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह, साउथ अफ्रीका का सपना फिर चकनाचूर