DC vs CSK Highlights: संजू सैमसन-कार्तिक शर्मा ने दिल्ली को रुलाया, चेन्नई ने 8 विकेट से हासिल की जानदार जीत
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स अपने पिछले मैच में जीत हासिल करते हुए आ रही थीं। चेन्नई अपने विजयी क्रम क ...और पढ़ें
-1778003712668_m.webp)
चेन्नई ने दिल्ली को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन की शानदार पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में आठ विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 155 रन बनाए। चेन्नई ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। संजू ने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत धीमी रही और चेन्नई ने उसके बल्लेबाजों को हाथ खोलेन के ज्यादा मौके नहीं दिए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में आशुतोष शर्मा ने दो छक्के और समीर रिजवी ने एक छक्का मार टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। रिजवी 24 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।
इस जीत के साथ चेन्नई के 10 मैचों में पांच जीत और इतनी ही हार के बाद 10 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं दिल्ली के 10 मैचों में चार जीत और छह हार के बाद आठ अंक हैं और वह आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर काबिज है। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब हर मैच जीतना होगा।