DC vs CSK Highlights: संजू सैमसन-कार्तिक शर्मा ने दिल्ली को रुलाया, चेन्नई ने 8 विकेट से हासिल की जानदार जीत
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स अपने पिछले मैच में जीत हासिल करते हुए आ रही थीं। चेन्नई अपने विजयी क्रम का जारी रख पाई। वहीं दिल्ली को हार मिली।
-1778003712668_m.webp)
चेन्नई ने दिल्ली को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन की शानदार पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में आठ विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 155 रन बनाए। चेन्नई ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। संजू ने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत धीमी रही और चेन्नई ने उसके बल्लेबाजों को हाथ खोलेन के ज्यादा मौके नहीं दिए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में आशुतोष शर्मा ने दो छक्के और समीर रिजवी ने एक छक्का मार टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। रिजवी 24 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।
इस जीत के साथ चेन्नई के 10 मैचों में पांच जीत और इतनी ही हार के बाद 10 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं दिल्ली के 10 मैचों में चार जीत और छह हार के बाद आठ अंक हैं और वह आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर काबिज है। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अब हर मैच जीतना होगा।
DC vs CSK Live Score: चेन्नई की जीत
कार्तिक शर्मा ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मार चेन्नई को जीत दिलाई। इसी के साथ ये चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है। उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों के जिंदा रखा है।
DC vs CSK Live Score: संजू सैमसन हुए आक्रामक
संजू सैमसन आक्रामक हो गए हैं। कुलदीप यादव के ओवर में दो छक्के और एक चौका मारने के बाद उन्होंने 15वां ओवर फेंकने आए टी नटराजन के ओवर में भी दो छक्कों के अलावा एक चौका मारा। 15 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट खोकर 126 रन है।
DC vs CSK Live Score: संजू सैमसन का अर्धशतक
संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में संजू ने दो छक्के और एक चौका मारा। 12 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 96 रन है।
DC vs CSK Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। चेन्नई ने दो विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। यहां से चेन्नई को जीत के लिए 10 ओवरों में 82 रनों की जरूरत है। संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा पर चेन्नई की उम्मीदें टिकी हुई हैं।
DC vs CSK Live Score: उर्विल पटेल आउट
चेन्नई को दूसरा झटका लग गया है। सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली के कप्तान अक्षर ने उर्विल को स्टम्प कर दिया। राहुल ने यहां विकेट के पीछे अच्छा काम किया। उर्विल ने नौ गेंदों पर 17 रन बनाए।
DC vs CSK Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में चेन्नई ने एक विकेट खोकर 44 रन बनाए हैं। छठे ओवर में उर्विल पटेल ने लुंगी एंगिडी पर दो छक्के मार चेन्नई को राहत दी।
DC vs CSK Live Score: गायकवाड़ की पारी का हुआ अंत
चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर एंगिडी ने चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ को आउट कर दिया। डीप स्क्वायर लेग पर समीर रिजवी ने उनका कैच लपका। वह 13 गेंदों पर छह रन ही बना सके।
DC vs CSK Live Score: चेन्नई की धीमी शुरुआत
चेन्नई ने धीमी शुरुआत की है। इसमें दिल्ली की शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ उसकी शानदार फील्डिंग का रोल रहा है। चेन्नई ने तीन ओवरों में बिना किसी नुकसान के 22 रन ही बनाए हैं।
DC vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई की पारी शुरू हो गई है। कप्तान गायकवाड़ और संजू पारी की शुरुआत कर रहे हैं। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर मिचेल स्टार्क फेंक रहे हैं।
DC vs CSK Live Score: दिल्ली की पारी खत्म
दिल्ली की पारी खत्म हो गई है। आखिरी ओवर में दिल्ली ने 20 रन बटोरे जिससे टीम का स्कोर 155 रनों तक पहुंचा।
DC vs CSK Live Score: आशुतोष शर्मा हुए रन आउट
आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष शर्मा रन आउट हो गए। उन्हें चेन्नई के कप्तान ने आउट किया।
DC vs CSK Live Score: स्टब्स लौटे पवेलियन
19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेमी ओवरटन ने स्टब्स को आउट कर दिया। डीप फाइन लेग पर मुकेश चौधरी ने उनका कैच लपका। स्टब्स 31 गेंदों पर 38 रन बनाने में सफल रहे।
DC vs CSK Live Score: स्टब्स ने संभाली पारी
ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली की पारी को संभाल लिया है। उनको समीर रिजवी से साथ की उम्मीद है। दिल्ली का स्कोर 16 ओवरों के बाद पांच विकेट खोकर 109 रन है।
DC vs CSK Live Score: अक्षर पटेल भी लौटे पवेलियन
दिल्ली को एक और बड़ा झटका लग गया है। कप्तान अक्षर पटेल भी आउट हो गए हैं। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अकील हुसैन ने उनका शिकार किया। वह छह गेंदों पर दो रन ही बना सके।
DC vs CSK Live Score: नीतीश राणा भी लौटे पवेलियन
नीतीश राणा भी पवेलियन लौट गए हैं। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर नूर अहमद ने उन्हें कार्तिक शर्मा के हाथों कैच कराया। राणा ने 13 गेंदों पर 15 रन बनाए। 10 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट खोकर 62 रन है।
DC vs CSK Live Score: करुण नायर आउट
आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर करुण नायर आउट हो गए। नूर अहमद ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसी के साथ दिल्ली ने अपना तीसरा विकेट खो दिया।
DC vs CSK Live Score: पावरप्ले खत्म, चेन्नई हावी
पावरप्ले खत्म हो गया है और इसमें चेनन्नई का दबदबा देखने को मिला है। छह ओवरों में दिल्ली ने सिर्फ 37 रन बनाए हैं और दो विकेट खो दिए हैं।
DC vs CSK Live Score: राहुल ने किया निराश
केएल राहुल आउट हो गए हैं। छठे ओवर की पहली गेंद पर अकील हुसैन ने उन्हें कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। इसी के साथ दिल्ली को दूसरा झटका लग गया। राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद थी जो वह पूरी नहीं कर सके।
DC vs CSK Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश चौधरी ने दिल्ली को पहला झटका दे दिया। उन्होंने निसंका को आउट किया। मिड ऑन से ऊपर मारने की कोशिश में निसंका डेवाल्ड ब्रेविस को कैच दे बैठे। उन्होंने 15 गेंदों पर 19 रन बनाए।
DC vs CSK Live Score: दिल्ली की धीमी शुरुआत
दिल्ली को तेज शुरुआत नहीं मिली है। चेन्नई के गेंदबाजों ने राहुल और निसंका को हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए। तीन ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन है।
DC vs CSK Live Score: दिल्ली का पारी शुरू
दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल और पथुम निसंका पारी की शुरुआत कर रहे हैं। अकील हुसैन पहला ओवर फेंक रहे हैं।
DC vs CSK Live Score: दिल्ली की प्लेइंग-11
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अशुतोश शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी, टी नटराजन
DC vs CSK Live Score: चेन्नई की प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
DC vs CSK Live Score: दिल्ली की पहले बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने एक बदलाव किया है। काइल जेमिसन की जगह लुंगी एंगिडी टीम में आए हैं। चेन्नई ने भी दो बदलाव किए हैं। अकील हुसैन और गुरजपनीत सिंह टीम में आए हैं। रामकृष्णा घोष और प्रशांत वीर को बाहर किया गया है।
DC vs CSK Live Score: दिल्ली को भुलाना होगा पुराना दर्द
दिल्ली कैपिटल्स जब पिछली बार अपने घर में खेली थी तो उसके सामने पंजाब की टीम थी जिसने 265 रनों का टारगेट को हासिल कर लिया था। दिल्ली इस दर्द को भुलाना चाहेगी और चेन्नई को मात देकर इसकी भरपाई करने की कोशिश करेगी।
DC vs CSK Live Score: हेड टू हेड
आईपीएल में दोनों ही टीमों के बीच अभी तक 32 मैच खेले हैं जिसमें से 12 में दिल्ली ने जीत हासिल की है तो वहीं 20 में चेन्नई ने बाजी मारी है।
DC vs CSK Live Score: धोनी नहीं आए दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार एमएस धोनी इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। उनको चोट लगी है जिसके कारण वह बाहर हैं। वह टीम के साथ आज के मैच के लिए दिल्ली भी नहीं आए हैं।
DC vs CSK Live Score: दिल्ली के घर में चेन्नई
दिल्ली कैपिटल्स आज अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। उसके लिए ये मैच आसान नहीं है क्योंकि चेन्नई धीरे-धीरे लय में लौट रही है। दिल्ली के लिए ये मैच साख की लड़ाई भी है क्योंकि अपने घर में खेले गए पिछले मैच में ये टीम 264 रनों का बचाव नहीं कर पाई थी।