Duleep Trophy Final Day-5 Highlights: ईशान किशन के 350 रन और कुमार कुशाग्र का शतक, ईस्ट जोन बना चैंपियन
Duleep Trophy Final Day 5 Highlights: ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता लिया है।
-1789012085877_m.webp)
दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Duleep Trophy 2026 Final Highlights: ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता लिया है। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का आज आखिरी दिन था। इससे पहले चौथे दिन स्टंप तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 212 रन बना लिए थे। पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन के पास 584 रन की बढ़त थी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन ने ईशान किशन के 270 रन और कुमार कुशाग्र के शतक की बदौलत पहली पारी में 708 रन बनाए थे। जवाब में साउथ जोन की टीम पहली पारी में 336 रन ही बना सकी। ईस्ट जोन ने दूसरी पारी 388/7 पर घोषित कर दी और मैच ड्रॉ हुआ। पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन विजेता बनी।
Duleep Trophy Final Live Score: ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
ईस्ट जोन ने दूसरी पारी 388/7 पर घोषित कर दी। इसी के साथ मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ईस्ट जोन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत हासिल की। दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का यह तीसरा खिताब है। उन्होंने 13 साल बाद दिलीप ट्रॉफी जीती है। ईशान किशन इस जीत के हीरो रहे। एक दोहरा शतक और 80 रन की पारी ने साउथ जोन की टीम से जीत छीन ली। आखिरी दिन मोहम्मद कौनेन कुरैशी के नाम रहा और उन्होंने शतक लगाया।
Duleep Trophy Final Live Score: अनुकूल रॉय कैच आउट
अनुकूल की उंगलियों पर चोट लगी और अगले ही ओवर में वह कैच आउट हो गए। 99वें ओवर की चौथी गेंद पर निधीश ने रॉय को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया। अनुकूल शतक से चूक गए और उन्होंने 112 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। 99 ओवर के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 388 रन है। ईशान किशन की टीम ने 760 रनों की बढ़त बना ली है।
Duleep Trophy Final Live Score: कुरैशी ने ठोका शतक
लंच ब्रेक के बाद अनुकूल रॉय ने अर्धशतक लगाया और कुछ देर बाद ही कौनाइन कुरैशी ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 179 गेंदों पर अपनी पहली फर्स्ट क्लास सेंचुरी लगाई। उन्होंने शानदार अंदाज में इसका जश्न मनाया। 96 ओवर के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 372 रन है।
ईस्ट जोन: 372/6
कौनाइन कुरैशी: 104
अनुकूल रॉय: 60
Duleep Trophy Final Live Scorecard: अनुकूल रॉय ने ठोकी फिफ्टी
लंच ब्रेक के बाद अनुकूल रॉय ने अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 83 गेंदों पर यह फिफ्टी लगाई। वहीं दूसरी ओर कौनाइन कुरैशी शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। वह अब तक 86 रन बना चुके हैं। 90 ओवर के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 345 रन है।
ईस्ट जोन: 345/6
कौनाइन कुरैशी: 85
अनुकूल रॉय: 51
Duleep Trophy Final Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू
लंच ब्रेक के बाद अब दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। पहले सेशन तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 321 रन बना लिए हैं। कौनाइन कुरैशी की नजर शतक पर है और वह 76 रन बनाकर बल्लेबाज कर रहे हैं। वहीं अनुकूल रॉय भी 37 रन बना चुके हैं।
Duleep Trophy Final Live Score: लंच ब्रेक
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का आज आखिरी दिन है। पहले दिन के पहले सेशन का खेल समाप्त हो गया है। लंच तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 321 रन बना लिए हैं। ईशान किशन की टीम के पास 693 रन की बढ़त है। कौनाइन कुरैशी शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 76 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अनुकूल रॉय 37 रन बना चुके हैं।
स्कोर: 321/6
कौनाइन कुरैशी: 76
अनुकूल रॉय: 37
Duleep Trophy Final Live Score: 70 ओवर का खेल समाप्त
ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 70 ओवर खेल लिए हैं। टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 284 रन है। कौनाइन कुरैशी 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर अनुकूल रॉय उनका साथ दे रहे हैं। ईस्ट जोन के पास अभी 656 रन की बढ़त है।
Duleep Trophy Final Live Scorecard: कुरैशी की फिफ्टी
कौनाइन कुरैशी ने 84 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने सिक्स के साथ यह फिफ्टी पूरी की। 66 ओवर के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 265 रन है। ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने 637 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
Anukul Roy: 10
Md Kounain Quraishi: 52
Duleep Trophy Final Live Scorecard: ईस्ट जोन को लगा छठा झटका
ईस्ट जोन का छठा विकेट गिर गया है। 60वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिलिंद ने कुमार कुशाग्र को नारायण जगदीशन के हाथों कैच आउट कराया। कुमार फिफ्टी से चूक गए और उन्होंने 75 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। अब अनुकूल रॉय मैदान पर आ रहे हैं।
Duleep Trophy Final Live Scorecard: ईस्ट जोन ने बनाई 600 रन की बढ़त
ईस्ट जोन ने मैच के 5वें दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही 600 रन की बढ़त बना ली है। दूसरी पारी में 58 ओवर के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 5 विकट के नुकसान पर 233 रन है।
Kumar Kushagra: 41
Md Kounain Quraishi: 37
Duleep Trophy Final Live Score: शुरू हुआ 5वें दिन का खेल
यह पक्का हो गया है कि ईस्ट जोन की तरफ से पारी की घोषणा नहीं हुई है। वे बल्लेबाज़ी जारी रखेंगे। मिलिंद नई गेंद से शुरुआत कर रहे हैं। कुमार कुशाग्र और कौनाइन कुरैशी बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं।
Duleep Trophy Final Live Scorecard: कुमार-कुरैशी आएंगे
चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए थे। कुमार कुशाग्र 34 और मोहम्मद कौनाइन कुरैशी 26 रन बनाकर नाबाद थे। 5वें दिन यह जोड़ी मैदान पर उतरेगी।
Duleep Trophy Final Live Score: ईस्ट जोन मजबूत
ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। जवाब में साउथ जोन पहली पारी में 336 रन प ढेर हो गई। ऐसे में लग रहा था कि साउथ जोन फॉलोऑन खेलने उतरेगी। हालांकि, ईस्ट जोन दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी। ईशान किशन और शिखर मोहन की फिफ्टी की बदौलत ईस्ट जोन ने अब तक 212 रन बना लिए हैं।
Duleep Trophy 2026 Final: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का आज आखिरी दिन है। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।
