Duleep Trophy 2026 Final Day-1 Highlights: ईशान किशन के शतकीय प्रहार से मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन, तिलक वर्मा की बढ़ी टेंशन
Duleep Trophy Final Highlights: दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल मैच का पहला दिन समाप्त हो चुका है। ईस्ट जोन की टीम ने साउथ जोन के खिलाफ 385/4 रन बना लिए हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल पहला दिन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Duleep Trophy 2026, East Zone vs South Zone, Final Highlights: ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच का पहला दिन समाप्त हो चुका है। पहला दिन ईस्ट जोन के नाम रहा, जिन्होंने 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली और शतक लगाकर नाबाद लौटे।
