Duleep Trophy 2026 Final Live Score: ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ किया खास कारनामा, ईस्ट जोन का तिहरा शतक पूरा
Duleep Trophy Final Live Updates: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन पहले बल्लेबाजी कर रही है।

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Duleep Trophy 2026, East Zone vs South Zone, Final Live: ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीम दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ईस्ट जोन की टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं, जबकि साउथ जोन की अगुवाई तिलक वर्मा कर रहे हैं।
Duleep Trophy Final 2026 LIVE Updates: ईस्ट जोन का तिहरा शतक पूरा
साउथ जोन के खिलाफ कप्तान ईशान किशन के अर्धशतक के दम पर ईस्ट जोन ने तिहरा शतक पूरा कर लिया है। 67 ओवरों के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 300/4 है। ईशान किशन 62 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कुमार कुशाग्र 27 रन बनाकर नाबाद हैं।
Duleep Trophy Final 2026 LIVE Updates: ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 71 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान किशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: टी ब्रेक तक मजबूत स्थिति में ईस्ट जोन
साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन का टी ब्रेक हो चुका है। इस वक्त तक ईस्ट जोन का स्कोर 246/4 है। कप्तान ईशान किशन 33, जबकि कुमार कुशाग्र 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: शिखर मोहन आउट हुए
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने चौथा विकेट गंवा दिया है। शिखर मोहन ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन शतक लगाने से चूक गए। उन्हें चामा वी मिलिंद ने 85 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। ईस्ट जोन के लिए कप्तान ईशान किशन क्रीज पर जमे हुए हैं और 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Duleep Trophy Final 2026 LIVE Updates: ईस्ट जोन का दोहरा शतक
साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए ईस्ट जोन ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। ईस्ट जोन के लिए कप्तान ईशान किशन और शिखर मोहन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Duleep Trophy Final 2026 LIVE Updates: शिखर मोहन ने लगाया अर्धशतक
साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए ईस्ट जोन के शिखर मोहन ने अर्धशतक लगाया है। उन्होंने कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर 40 से अधिक रनों की साझेदारी कर डाली है। 42 ओवर की समाप्ति के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 193/3 है।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: सुदीप घरामी हुए आउट
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। सुदीप घरामी को त्रिपुराना विजय ने अपना शिकार बनाया है। सुदीप 6 रन बनाकर आउट हुए।
Duleep Trophy 2026 Final Live Score: लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल के पहले दिन का लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो चुका है। ईस्ट जोन के लिए सुदीप कुमार घरामी और शिखर मोहन बैटिंग के लिए मैदान पर हैं।
East Zone vs South Zone Final Live: दलीप ट्रॉफी 2026 का लंच ब्रेक
दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के पहले दिन का लंच ब्रेक हो चुका है। ईस्ट जोन की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन 72 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 44 रन पर आउट हो गए।
East Zone vs South Zone Final Live: अभिमन्यु ईश्वरन हुए आउट
दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन को दूसरा झटका लगा है। अभिमन्यु ईश्वरन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वे रन आउट हो गए हैं। ईश्वरन 86 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए।
Duleep Trophy 2026 Final Live: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन को पहला झटका लगा है। वैभव सूर्यवंशी ने तेज तर्रार शुरुआत दी लेकिन अर्धशतक लगाने से चूक गे। वैभव ने 37 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली। उन्हें चामा वी मिलिंद ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
Duleep Trophy 2026 Final Live: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया अर्धशतक
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में खेलते हुए अभिमन्यु ईश्वरन ने कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने फाइनल मैच में तेज तर्रार खेलते हुए मात्र 46 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी भी अर्धशतक के करीब हैं और वे 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Duleep Trophy Final Live Updates: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
साउथ जोन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। टीम ने 8 ओवरों में ही 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार बल्लेबाजी की है।
Duleep Trophy Final Live Updates: वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ईस्ट जोन के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे हैं।
Eats Zone vs South Zone LIVE: साउथ जोन की प्लेइंग-11
रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश।
Eats Zone vs South Zone LIVE: ईस्ट जोन की प्लेइंग-11
अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।
Duleep Trophy Final Live Score: ईस्ट जोन की टीम
अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज़ अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जयसवाल।
Duleep Trophy Final Live Score: साउथ जोन की टीम
रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, वैधवथ कावरप्पा, एमडी निधिश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना।
Duleep Trophy Final Live Score: लाइव ब्लॉग
ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
