विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Duleep Trophy Roundup: तिलक वर्मा के शतक के साउथ जोन की पकड़ मजबूत, वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाई तबाही

Updated: Mon, 31 Aug 2026 06:55 PM (IST)

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने, ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी-तिलक वर्मा

वैभव सूर्यवंशी-तिलक वर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आईएएनएस, बेंगलुरु। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में मध्य क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र के बीच चल रहे दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पूर्व क्षेत्र के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई। मुकाबले के दूसरे दिन वैभव ने शानदार अर्धशतक (92) लगाया और टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया।

15 साल और 175 दिन की उम्र में सूर्यवंशी ने सिर्फ 42 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की और लक्ष्मण सिंह का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया। वैभव ने अंततः 81 गेंदों में 92 रन बनाए। जिसके दम पर पूर्व क्षेत्र ने सभी विकेट खोकर मध्य क्षेत्र की पहली पारी के बराबर ही 266 रन बनाए। हालांकि मध्य क्षेत्र ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 43 रन बना लिए।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड

लक्ष्मण सिंह ने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक लगाया था। भारत के पूर्व लेग-स्पिनर पीयूष चावला इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 16 साल और 307 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था। वैभव ने तूफानी पारी खेली, लेकिन व प्रथम श्रेणी क्रिकेट अपना पहला शतक लगाने से सिर्फ आठ रन दूर रह गए।

उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन (69) के साथ 161 रनों की ओपनिंग साझेदारी की, जिसके बाद भारत और मध्य क्षेत्र के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने उन्हें आउट किया। अपनी पारी में, सूर्यवंशी ने 113.58 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और इतने ही छक्के लगाए। पहले दिन, सूर्यवंशी को अचानक कप्तान की भूमिका भी निभानी पड़ी जब नियमित कप्तान ईशान किशन को सुबह के सत्र के दौरान हाथ में चोट लग गई।

वैभव ने निभाया कप्तानी का रोल

कप्तान के तौर पर भी उनका छोटा सा कार्यकाल तब निर्णायक साबित हुआ जब उन्होंने तेज गेंदबाज मुकेश कुमार द्वारा फेंके गए 40वें ओवर में मैदान पर दिए गए नॉटआउट फैसले के विरुद्ध रिव्यू लिया, जो सफल रहा। मध्य क्षेत्र की ओर से हर्ष दुबे ने चार और आर्यन पांडे व यश ठाकुर ने तीन-तीन विकेट लिए।

कप्तान तिलक वर्मा के शतक से दक्षिण का शिकंजा

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही ग्राउंड-2 पर चल रहे दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण क्षेत्र ने कप्तान और भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा के शतक (106) रन की बदौलत मुकाबले के दूसरे दिन उत्तर क्षेत्र पर शिकंजा कस लिया। दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण ने नौ विकेट पर 285 रन बना लिए थे, जिससे उत्तर पर उसकी 90 रन की बढ़त हो चुकी थी।

इसमें मध्यम क्रम में श्रेयस गोपाल (88) रन का भी अहम योगदान रहा। इससे पहले उत्तर की पूरी टीम मुकाबले के पहले दिन 195 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उत्तर की ओर से गुरनूर बराड़ ने चार और अर्शदीप सिंह व अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें- 9 घंटे से ज्‍यादा बल्‍लेबाजी और 535 गेंदों का सामना, टेस्‍ट क्रिकेट इतिहास के सबसे धीमे शतक की दिलचस्‍प कहानी

यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी नहीं गंवाना चाहता श्रीलंका, ICC को मनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा क्रिकेट बोर्ड