Duleep Trophy Final 2026 Highlights: ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर ईस्ट जोन का दबदबा, हार के करीब तिलक की टीम
Duleep Trophy Final Highlights: ईस्ट जोन के 708 रनों के जवाब में साउथ जोन 336 रनों पर सिमट गई। इसके ...और पढ़ें

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में 708 रन बनाने के बाद साउथ जोन को 336 रनों पर समेट दिया और 372 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगाई और उनकी बढ़त 584 रनों की हो गई है।
