Duleep Trophy Final 2026 Highlights: ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर ईस्ट जोन का दबदबा, हार के करीब तिलक की टीम
Duleep Trophy Final Highlights: ईस्ट जोन के 708 रनों के जवाब में साउथ जोन 336 रनों पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में ईस्ट जोन ने 212 रन बना लिए हैं। उन्होंने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 584 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में 708 रन बनाने के बाद साउथ जोन को 336 रनों पर समेट दिया और 372 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक ईस्ट जोन ने 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन ने फिफ्टी लगाई और उनकी बढ़त 584 रनों की हो गई है।
Duleep Trophy Final Day-4 LIVE: चौथे दिन का खेल समाप्त
दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल का चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 5 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना लिए हैं। पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईशान किशन की टीम ने 584 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
EZONE: 708 & 212/5 (51)
SZONE: 336/10 (107.3)
Md Kounain Quraishi: 26*(30)
Kumar Kushagra: 34*(55)
Duleep Trophy Final Day-4 LIVE: सुदीप कुमार घरामी आउट
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। सुदीप कुमार घरामी 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वे रन आउट हो गए।
Duleep Trophy Final Day-4 LIVE: शिखर मोहन हुए आउट
साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए ईस्ट जोन के शिखर मोहन ने दूसरी पारी में कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने 85 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। उन्हें साउथ जोन के शेख रशीद ने अपना शिकार बनाया।
EZONE: 708 & 154/4 (37.1)
SZONE: 336/10 (107.3)
Kumar Kushagra: 8* (11)
Sudip Kumar Gharami*
Duleep Trophy Final Live Scorecard: ईशान किशन हुए आउट
साउथ जोन के खिलाफ दूसरी पारी में भी कप्तान ईशान किशन ने कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वे शतक पूरा कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किशन 98 गेंदों पर 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें एमडी निधीश ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
EZONE: 708 & 133/3 (33.3)
SZONE: 336/10 (107.3)
Shikhar Mohan 44*(74)
Kumar Kushagra*
Duleep Trophy Final Live Scorecard: ईस्ट जोन की बढ़त 500 के पार
साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन ने अपनी बढ़त को 500 के पार कर लिया है। पहले बैटिंग करते हुए 708 रन बनाने वाली ईस्ट जोन ने साउथ जोन को 336 रनों पर समेट दिया। इसके बाद दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए उन्होंने अपनी बढ़त को 500 के पार कर लिया है। कप्तान ईशान किशन और शिखर मोहन के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।
EZONE: 708 & 138/2 (33)
SZONE: 336/10 (107.3)
Ishan Kishan: 80*(96)
Shikhar Mohan 44*(74)
Duleep Trophy Final Live Score: ईशान किशन की फिफ्टी
चाय काल के बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 66 गेंदों पर 50 रन के आंकड़े को छुआ। अर्धशतक लगाने के बाद ईशान और खतरनाक हो गए हैं। पहली पारी में ईशान ने 270 रन बनाए थे।
Duleep Trophy Final Live Score: टी ब्रेक
दलीप ट्रॉफी 2026 के चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो गया है। टी ब्रेक तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन अर्धशतक के करीब हैं और 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शिखर मोहन अब तक 34 रन बना चुके हैं।
Duleep Trophy Final Live Scorecard: ईशान-शिखर ने जमाए पैर
दूसरी पारी में ईस्ट जोन के 2 विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान ईशान किशन ने शिखर मोहन के साथ मिलकर पारी को संभाला है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय (60) साझेदारी हो चुकी है। 20 ओवर के बाद ईस्ट जोन का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन है। ईशान 37 और शिखर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Duleep Trophy Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की शुरुआत खराब रही और टीम ने 4 गेंद के भीतर 2 विकेट गंवा दिए हैं। 5वें ओवर में सिराज ने अभिमन्यु ईश्वरन का विकेट चटकाया। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर त्रिपुराना विजय ने वैभव सूर्यवंशी का शिकार किए। वैभव स्टंप आउट हुए। उन्होंने 16 गेदों पर 8 रन की पारी खेली। ईस्ट जोन के दोनों ओपनर अब पवेलियन लौट चुके हैं। शिखर मोहन और ईशान किशन अभी क्रीज पर हैं।
Duleep Trophy Final Day 4 Live Updates: अभिमन्यु ईश्वरन आउट
ईस्ट जोन का दूसरी पारी में पहला विकेट गिर गया है। 5वे ओवर में मोहम्मद सिराज ने अभिमन्यु ईश्वरन को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया। ईश्वरन ने 13 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए।
Duleep Trophy Final Day 4 Live Updates: वैभव-अभिमन्यु क्रीज पर
ईस्ट जोन ने फॉलोऑन नहीं दिया है। वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिमन्यु ईश्वरन क्रीज पर आए हैं। ईस्ट जोन के पास पहली पारी के आधार पर 372 रनों की बढ़त है।
Duleep Trophy Final Live Score: शतक से चूके तिलक
साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा शतक के चूक गए। उन्होंने पहली पारी में 99 रन बनाए। मोहम्मद कौनाइन कुरैशी ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड आउट किया। इसके साथ ही साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। ऐसे में साउथ जोन अभी 372 रन पीछे है। इसके साथ ही लंच ब्रेक भी हो गया है।
Duleep Trophy Final Day 4 Live Updates: मोहम्मद सिराज आउट
साउथ जोन का 9वां विकेट गिर गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज LBW आउट हुए। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। अब एमडी निधीश मैदान पर उतरे हैं। कप्तान तिलक वर्मा शतक के करीब हैं और 99 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Duleep Trophy Final Live Scorecard: त्रिपुरण विजय रन आउट
त्रिपुरण विजय के रूप में साउथ जोन को 8वां झटका लगा, वह रन आउट हुए। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। अब तिलक वर्मा का साथ देने के लिए मोहम्मद सिराज मैदान पर आ चुके हैं। 104 ओवर के बाद साउथ जोन का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 326 रन है।
Duleep Trophy Final Day 4 Live: 7वां विकेट गिरा
साउथ जोन का 7वां विकेट गिर गया है। चामा मिलिंद फिफ्टी से चूके। उन्होंने 7 चौकों की मदद से 68 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। शिखर मोहन ने उनका विकेट चटकाया। अब त्रिपुरण विजय कप्तान तिलका वर्मा का साथ देने के लिए आए हैं।
Duleep Trophy Final Live Score: तिलक-चामा ने जमाए पैर
साउथ जोन की ओर से चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा और चामा वी मिलिंद ने नजरें जमा ली हैं। चौथे दिन 10 ओवर का खेल हो गया है, लेकिन अब तक दोनों ने विकेट नहीं गंवाया है। दूसरी ओर ईस्ट जोन की नजर जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ने पर है। 90 ओवर के बाद साउथ जोन का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 294 रन बना लिए हैं।
Duleep Trophy Final Day 4 Live Updates: चौथे दिन का खेल शुरू
दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। तिलक वर्मा के साथ चामा वी मिलिंद क्रीज पर आ चुके हैं। तीसरे दिन स्टंप तक साउथ जोन ने 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए थे।
Duleep Trophy Final Day 3 Live Updates: मुकाबला अगर ड्रॉ हुआ तो कौन जीतेगा?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में फिलहाल ईस्ट जोन की टीम का पलड़ा भारी है। मैच में अभी दो दिन बाकी हैं और अगर साउथ जोन अच्छा खेल दिखाकर मुकाबले को ड्रॉ करा लेती है, तो भी ट्रॉफी उनके हाथ लगनी मुश्किल होगी। साउथ जोन ने 242 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं और वे ईस्ट जोन के 708 रनों से आगे नहीं जा सकते हैं। ऐसे में पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इस तरह से ईस्ट जोन लगभग चैंपियन बनती हुई दिखाई दे रही है।
Duleep Trophy Final Day 3 Live Updates: तिलक वर्मा से होंगी उम्मीदें
साउथ जोन की टीम फाइनल मुकाबले में संघर्ष कर रही है। उन्होंने 6 विकेट गंवा दिए हैं और 242 रन ही बनाए हैं। वे अभी 466 रनों से पीछे हैं। ऐसे में खेल के चौथे दिन कप्तान तिलक वर्मा से टीम को उम्मीद होगी कि वे बड़ी पारी खेलें और इस बढ़त को कम करें।
Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल का तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ईस्ट जोन के 708 रनों के जवाब में साउथ जोन ने 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए हैं। कप्तान तिलक वर्मा 56 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरी तरफ चामा वी मिलिंद 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
EZONE: 708
SZONE 242/6 (80)
Tilak Varma: 56*
Chama V Milind: 2*
Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: साउथ जोन को लगा छठा झटका
कुरैशी ने साउथ जोन को छठा झटका दे दिया है। उन्होंने एस गोपाल को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। गोपाल ने 79 गेंदों पर एक चौके की मदद से 26 रन बनाए।
Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक पूरा
तिलक वर्मा ने 77वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। तिलक ने साउथ की पारी को संभाल लिया है और उनसे टीम को काफी उम्मीद।
Duleep Trophy Final Day 3 Live Updates: अर्धशतक के करीब तिलक
साउथ जोन की पारी को संभाले खड़े हुए तिलक वर्मा अर्धशतक के करीब हैं। एस गोपाल उनका अभी तक अच्छा साथ दे रहे हैं। तिलक से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद है।
Duleep Trophy Final 2026 Day 3 scorecard: तिलक को चाहिए साथ
तिलक वर्मा जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे लग रहा है कि वह सेट हो चुके हैं, लेकिन साउथ जोन की टीम जिस मोड़ पर खड़ी है उसे देखते हुए तिलक के साथ दूसरे छोर पर एक टिकाऊ बल्लेबाज की जरूरत है।
Duleep Trophy Final Live Scorecard: वैभव ने छोड़ा कैच, साउथ जोन ने छुआ 200 का आंकड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने 64वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच छोड़ दिया है। मुकेश कुमार की गेंद पर वैभव ने स्लिप में श्रेयस गोपाल का आसान सा कैच टपका दिया।
EZONE: 708
SZONE 200/5 (64)
Tilak Varma 36 (80)
S Gopal 8 (39)
Duleep Trophy Final live Score: तीसरा सेशन शुरू
तीसरा सेशन शुरू हो चुका है। इस सेशन का पहला ओवर वैभव सूर्यवंशी डाल रहे हैं। तिलक वर्मा पर साउथ जोन को काफी उम्मीदें हैं। यहां तिलक को कुछ चमत्कारिक करना होगा।
East Zone vs South Zone Live Score: दूसरा सेशन खत्म
दूसरा सेशन खत्म हो गया है और ये ईस्ट जोन के नाम रहा जिसने तीन विकेट लेकर साउथ जोन की कमर तोड़ दी। साउथ जोन का स्कोर इस सेशन के बाद पांच विकेट पर 176 रन है।
EZONE: 708
SZONE 176/5 (56)
Tilak Varma 18 (59)
S Gopal 2 (12)
Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: शमी को मिला एक और विकेट
ईस्ट जोन को एक और सफलता मिल गई है। शमी ने स्मरण को विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के हाथों कैच कराया। 54वें ओवर की चौथी गेंद पर ये विकेट मिला। हालांकि, शमी की अपील अंपायर ने खारिज कर दी थी, लेकिन इस समय कप्तानी कर रहे वैभव ने रिव्यू लिया जो सफल रहा।
Ravichandran Smaran 23 (55b 1x4)
Duleep Trophy Final Day 3 Live Updates: वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं कप्तानी
ईशान किशन इस समय मैदान पर नहीं हैं और वैभव सूर्यवंशी कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले भी क्वार्टर फाइनल में वैभव ने कुछ देर के लिए कप्तानी की थी।
Duleep Trophy Final 2026 Day 3 scorecard: तिलक और स्मरण लगा रहे जोर
साउथ जोन की स्थिति नाजुक है और उसे एक विशाल साझेदारी की जरूरत है। तिलक वर्मा और स्मरण इस साझेदारी को बुनने की कोशिश कर रहे हैं। ईस्ट जोन के गेंदबाज अभी भी हावी हैं और दोनों के लिए परेशानियां खड़ी कर रहे हैं।
Duleep Trophy Final Live Scorecard: 150 के पार साउथ जोन
साउथ जोन का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। हालांकि, अभी भी टीम काफी मुश्किल में है। तिलक वर्मा पर काफी बड़ी जिम्मेदारी है। उनके साथ आर स्मरण हैं जो विकेट पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
EZONE: 708
SZONE 146/4 (43)
Tilak Varma 12 (30)
R Smaran 5 (18)
Duleep Trophy Final live Score: तिलक वर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी
साउथ जोन ने अपने चार विकेट खो दिए हैं और स्कोर 150 के पार भी नहीं गया है। ऐसे में तिलक वर्मा पर टीम को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी है।
EZONE: 708
SZONE 136/4 (40)
Tilak Varma 5 (17)
R Smaran 3 (12)
East Zone vs South Zone Live Score: पडिक्कल लौटे पवेलियन
पडिक्कल आउट हो गए हैं। 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुकेश कुमार ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर डीपी दास के हाथों कैच कराया। पडिक्कल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सीधा शॉट हाथ में खेल बैठे। उन्होंने 104 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए।
EZONE: 708
SZONE 126/4 (33.5)
Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: शमी को मिली सफलता
मोहम्मद शमी को सफलता मिल गई है। उन्होंने 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रशीद को एलबीडब्ल्यू कर दिया। रशीद 47 गेंदों पर 25 रन बनाने में सफल रहे।
EZONE: 708
SZONE 126/3 (33.5)
Duleep Trophy Final Day 3 Live Updates: दूसरा सेशन शुरू
दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। साउथ जोन चाहेगी कि देवदत्त पडिक्कल और रशीद दोनों बड़ी पारियां खेलें और इस सेशन में विकेट न खोएं। वहीं ईस्ट जोन इन दोनों को जल्दी पवेलियन भेजने की फिराक में होगी।
Duleep Trophy Final 2026 Day 3 scorecard: पहला सेशन खत्म
पहला सेशन खत्म हो गया है। इस सेशन में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। ईस्ट जोन ने दो विकेट हासिल किए तो वहीं साउथ जोन की टीम 115 रन बनाने में सफल रही। हालांकि, मैच में अभी भी ईस्ट जोन काफी आगे है। साउथ जोन उससे 593 रन पीछे है।
EZONE: 708
SZONE 115/2 (30)
Duleep Trophy Final Live Scorecard: पडिक्कल ने पूरा किया अर्धशत
पडिक्कल ने 24वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके लिए उन्होंने 65 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे।
EZONE: 708
SZONE 92/2 (23.1)
Duleep Trophy Final live Score: जगदीशन लौटे पवेलियन
एस मोहन ने अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने जगदीशन को ईश्वरन के हाथों कैच करा साउथ जोन को दूसरा झटका दे दिया। वह 42 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए।
EZONE: 708
SZONE 70/2 (18.4)
East Zone vs South Zone Live Score: साउथ जोन ने पार किया 50 का आंकड़ा
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार पडिक्कल ने साउथ जोन का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। पडिक्कल उसी लय में नजर आ रहे हैं जिसमें वह श्रीलंकाई में दिखाई दिए थे।
EZONE: 708
SZONE 52/1 (15.2)
Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: ईस्ट जोन का रिव्यू जाया
11वां ओवर फेंक रहे कुरैशी की दूसरी गेंद पडिक्कल के पैड पर लगी और ईस्ट जोन ने अपील की। अंपायर ने इसे नकार किया। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
EZONE: 708
SZONE 32/1 (11)
Duleep Trophy Final Day 3 Live Updates: साउथ जोन का पहला विकेट गिरा
साउथ जोन का पहला विकेट गिर चुका है। मुकेश कुमार ने रिकी भुई को छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कुमार कुशाग्र के हाथों कैच कराया। रिकी एक रन ही बना सके।
Duleep Trophy Final 2026 Day 3 scorecard: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ जोन की तरफ से पारी की शुरुआत एन जगदीशन और रिकी भुई कर रहे हैं। दोनों से टीम को मजबूत शुरुआत देने की उम्मीद होगी।
Duleep Trophy Final Live Scorecard: स्पिनरों का रोल रहेगा अहम
ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां स्पिनरों का बोलबाला माना जाता है। तीसरे दिन से विकेट पर स्पिनरों का ज्यादा मदद मिलने की संभावना है। दूसरे दिन भी पिच पर टर्न देखने को मिला था।
Duleep Trophy Final live Score: शमी और मुकेश बनेंगे मुसीबत
एक तो साउथ जोन के सामने पहले से ही पहाड़ जैसा स्कोर है। उसके बाद ईस्ट जोन में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाज हैं जो साउथ जोन के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
East Zone vs South Zone Live Score: पडिक्कल और तिलक वर्मा पर रहेंगी नजरें
साउथ जोन की टीम में अगर सबसे ज्यादा किसी से उम्मीदें हैं तो वह हैं देवदत्त पडिक्कल और कप्तान तिलक वर्मा। पडिक्कल हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे और दमदार बल्लेबाजी करते हुए आ रहे हैं। वह उस फॉर्म को यहां भी जारी रखना चाहेंगे।
Duleep Trophy Final Day 3 Live Score: फाइनल का आज तीसरा दिन
दलीप ट्रॉफी फाइनल का आज तीसरा दिन है। आज से ही साउथ जोन अपनी पहली पारी शुरू करेगी और उसके सामने 708 रनों की मुश्किल चुनौती होगी। इस समय ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में दिख रही है और मैच पर उसकी पकड़ काफी मजबूत है।
