ENG vs IND 2nd T20I Highlights: जैकब बेथेल के दम पर इंग्लैंड ने जीता मुकाबला, भारत को मिली शर्मनाक हार
England vs India Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20I मैच ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में गया। मुकाबले में इंगलैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की है।

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को दूसरे मैच में हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ENG vs IND 2nd T20I Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर में खेला गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 190 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को मजबान टीम ने 19 ओवरों में ही हासिल कर लिया और मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की। इंग्लिश टीम के लिए जैकब बेथेल ने कमाल की पारी खेली और नाबाद 76 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई
IND vs ENG 2nd T20I LIVE: इंग्लैंड ने जीता मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया। मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़ बना ली है। मैच में इंग्लिश बल्लेबाज जैकब बेथेल ने कमाल की पारी खेली और अर्धशतक लगाया। उन्होंने नाबाद 76 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
IND vs ENG 2nd T20I LIVE: जैकब बेथेल का अर्धशतक
भारत के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 39 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है।
IND vs ENG 2nd T20I LIVE: विल जैक्स आउट
भारत के खिलाफ दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। वरुण चक्रवर्ती ने विल जैक्स को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। जैक्स 9 रन बनाकर आउट हुए।
England vs India 2nd T20I LIVE: टॉम बैंटन आउट
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भारत को आखिरकार सफतला दिलाई है। अर्शदीप ने टॉम बैंटन को 39 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने चौथा विकेट गंवा दिया है।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Update: इंग्लैंड के 100 रन पूरे
भारत के खिलाफ 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। इंग्लिश टीम ने ये आंकड़ा 11 ओवरों में पार किया है। मेजबान टीम के लिए जैकब बेथेल और टॉम बैंटन क्रीज पर जमे हुए हैं।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Update: हैरी ब्रूक आउट
इंग्लैंड को भारत के खिलाफ मुकाबले में तीसरा झटका लगा है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया है। ब्रूक भारत के लिए समस्या बने हुए थे लेकिन अक्षर ने उन्हें 39 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
India vs England 2nd T20I LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने हासिल किए दो विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल कर लिए। अर्शदीप ने फिल सॉल्ट को पहली ही गेंद पर शिकार बनाया। इसके बाद बटलर को भी आउट कर दिया। इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।
India vs England 2nd T20I LIVE Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लिश टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में फिल सॉल्ट और जोस बटलर मैदान पर उतरे हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए हैं।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: भारत ने बनाए 190 रन
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को मुकाबले में जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य मिला है। जोफ्रा आर्चर के खिलाफ 20वें ओवर में तिलक वर्मा ने दो छक्के और एक चौका लगाया। इसके दम पर भारत ने 190 रन बना लिए हैं।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: अक्षर पटेल आउट
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। टीम इंडिया ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने आखिरी ओवरों में लगातार विकेट गंवाए हैं, जिससे उनके रन गति पर ब्रेक लग गया है।
India vs England 2nd T20I LIVE Score: ईशान किशन अर्धशतक लगाने से चूके
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अर्धशतक लगाने से चूक गए हैं। उन्हें सैम करन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। ईशान 40 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हो गए।
India vs England 2nd T20I LIVE Score: शिवम दुबे आउट
शिवम दुबे को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था। हालांकि, ये दांव फेल हो गया और दुबे बड़ी पारी नहीं खेल सके। वे 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें सैम करन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
India vs England LIVE Score: श्रेयस अय्यर आउट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भारत को तीसरा झटका लगा है। लियाम डॉसन ने भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया है। अय्यर 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
India vs England LIVE Score: भारत के 100 रन पूरे
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने 100 रनों के आंकड़े को 11वें ओवरों में पार कर लिया है।
England vs India 2nd T20I LIVE Update: अभिषेक शर्मा आउट
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। वैभव सूर्यवंशी के बाद अब अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए हैं। अभिषेक 24 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
England vs India 2nd T20I LIVE Update: वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला
इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला है। वे 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें विल जैक्स ने अपना शिकार बनाया है। सूर्यवंशी 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए।
India vs England 2nd T20I LIVE Score: भारत के 50 रन पूरे
इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया ने ये आंकड़ा 4.3 ओवरों में हासिल कर लिया है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा 30 और वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs England 2nd T20I LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं।
IND vs ENG 2nd T20I LIVE: भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
IND vs ENG 2nd T20I LIVE: भारत ने जीता टॉस
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे। उन्हें संजू सैमसन की जगह मौका दिया गया है।
India vs England LIVE: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कन्फर्म हो गया है। वे इंग्लिश टीम के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे। उन्हें तिलक वर्मा ने कैप थमाई है।
India vs England LIVE: इंग्लैंड में जोफ्रा आर्चर की वापसी
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आराम देने के बाद इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को दूसरे मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में शामिल कर लिया है। इसके अलावा स्टार पेसर जोश टंग का नाम भी अंतिम ग्यारह में शामिल है। वे अपना टी20 डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे।
India vs England LIVE: मैनचेस्टर का मौसम कैसा रहेगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20I मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है। मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है और मुकाबला बीच-बीच में रोकना पड़ सकता है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला गया था, जो बारिश की वजह से रद हो गया था।
IND vs ENG 2nd T20I LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग-11
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग।
India vs England 2nd T20I LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
IND vs ENG 2nd T20I LIVE: वैभव सूर्यवंशी का क्या होगा डेब्यू?
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 15 वर्षीय खिलाड़ी को मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे मुकाबले में प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा? मैच से एक दिन पहले भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने इसका जवाब दिया था। उनका कहना था कि टीम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके बयान से ऐसा संकेत मिल रहा है कि वैभव को दूसरे मुकाबले में डेब्यू करने का मौका नहीं मिलेगा।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: भारतीय टीम
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर।
ENG vs IND 2nd T20I LIVE Score: लाइव ब्लॉग
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होने वाली है। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।