ENG vs IND 3rd T20I Highlights: इंग्लैंड ने 125 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई
India vs England 3rd T20I Highlights: भारत और इंग्‍लैंड के बीच नॉटिंघम में मंगलवार को तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया। इसे इंग्‍लैंड ने 125 रन से ...और पढ़ें

भारतीय टीम को मिली हार।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 3rd T20I Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला गया। इसे इंग्लैंड ने 125 रन से जीता।
बारिश के कारण पहला मैच रद हो गया था। वहीं दूसरे मुकाबले में शनिवार को इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। ऐसे में आज होने वाला मैच श्रेयस अय्यर को जीतना बेहद जरूरी था। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। फिलिप सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। सैम करन ने 41 और जोस बटलर ने 36 रन बनाए। भारत की ओर से हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाया। जवाब में भारतीय टीम 76 रन पर सिमट गई।